विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने 18 अगस्त को होने जा रही जनआशीर्वाद यात्रा का दिया न्यौता
6 अगस्त 2019, 4:03 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
पंचकूला। विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनैतिक दल है, जिसके पास मजबूत राजनैतिक संगठन और दृढ़ राजनैतिक इच्छा शक्ति है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश का अभूतपूर्व विकास करने के साथ साथ भाजपा ने अनुछेद 370 और 35ए समाप्त करके कश्मीर समस्या का स्थाई समाधान का मार्ग साफ किया है। आज वे यहां चौपाल पर चर्चा कार्यक्रम के तहत नैन चैक, रोयल वाटिका, सिंह वाटिका सहित पंचकूला के विभिन्न क्षेत्रों में शहरवासियों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने लोगों को 18 अगस्त की मुख्यमंत्री मनोहरलाल की जनआशीर्वाद यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि गत लगभग पांच वर्षों में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि शहर को विकास के साथ साथ सौंदर्यकरण और स्वच्छता पर भी विशेष बल दिया गया हैं। इस वर्ष पंचकूला जिला को राष्ट्रीय स्वच्छता रैकिंग में 71वां स्थान प्राप्त हुआ है और स्वच्छता के मामले में यह शहर चंडीगढ़ से भी बेहतर बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यकाल में विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं को लागू करने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विपक्ष का जनाधार समाप्त हो चुका हैं और सभी पार्टियों के प्रमुख नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।


0 Comments