पंचकूला : सोलर इनवर्टर के लिए ड्रा 9 को
6 अगस्त 2019, 4:09 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
पंचकूला। सोलर इंवर्टर कार्यक्रम के तहत 9 अगस्त को प्रात: 11 बजे पंचकूला जिला सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में ड्रा निकाला जायेगा। अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत सरल पोर्टल पर 300 वॉट के सोलर इंवर्टर के लिये 13 और 500 वॉट के सोलर इंवर्टर के लिये 50 आवेदन प्राप्त हुए थे। विभाग द्वारा 300 वॉट के 11 और 500 वॉट के 7 सोलर इंवर्टर दिये जाने हंै, जिसका निर्णय अधिकारियों की कमेटी द्वारा ड्रा के माध्यम से किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के पास 600 से 800 वॉट क्षमता के इंवर्टर और 120 से 180 एएच की बैटरी है उन्हें 300 वॉट का सोलर इंवर्टर चार्जर दिया जायेगा। इस चार्जर की बाजार किमत 15 हजार रुपये है और हरियाणा सरकार द्वारा इस पर 6 हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। इसी प्रकार एक हजार से 1800 वॉट क्षमता के इंवर्टर और 120 से 180 ए एच बैटरी वाले जिन आवेदकों ने सोलर इंवर्टर के लिये आवेदन किया है, उन्हें 500 वॉट सोलर इंवर्टर चार्जर दिया जायेगा। इस चार्जर की किमत 22 हजार रुपये है और इस पर सरकार द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम दिया जायेगा।


0 Comments