डाटा में बोले वित्तमंत्री, जम्मु-कश्मीर भारत का मुकुट और लद्दाख इसकी मणी
9 अगस्त 2019, 10:48 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
नारनौंद। जम्मु-कश्मीर भारत का मुकुट और लद्दाख इस मुकुट की मणी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब धारा 370 को एक झटके में हटाया तो पूरी दुनिया व विरोधियों ने दांतों तले उंगली दबा ली। जम्मु-कश्मीर को पूरी तरह से भारत का हिस्सा बनाकर नरेन्द्र मोदी जी ने वो काम कर दिया जो 70 सालों में जो कोई भी सरकार नहीं कर सकीं। यह बात आज हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने गांव डाटा के बाबा लालदास स्टेडियम में आयोजित एक शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जब इस कदम को असंवैधानिक करार दिया तो उनके नेताओं में ही विद्रोह के स्वर फूट पड़े। उनके एक नेता ने तो यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया कि मेरी आत्मा हिन्दुस्तान के विरूद्ध कोई भी कदम उठाने से मना करती है। उन्होंने कहा कि जब सोनिया गांधी व राहुल गांधी ने धारा 370 हटाने का विरोध किया तो उनके सलाहकारों में शुमार जनार्दन द्विवेदी और ज्योति राव सिंधिया जैसे लोगों ने हमारे इस कदम का समर्थन किया। इससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश हित में कितना साहसी कदम उठाया है कि विरोधी भी उनकी सराहना करते है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार ने ऐसी योजनाएं बनाई हंै जिनका लाभ अन्तिम छोर में रहने वाले व्यक्ति तक पंहुचे। नरेन्द्र मोदी जी ने उज्जवला योजना के माध्यम से हर गृहणी के घर में गैस का चुल्हा व सलैण्डर पंहुचा दिया है। गरीब व्यक्ति को आज भरोसा है कि यदि वह बीमार पड़ जाता है तो पांच लाख रुपए तक खर्चे का उसका ईलाज किसी भी अस्पताल में मुफ्त किया जाएगा। आज मजदूरों की भी पैंशन योजना आ गई है। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को छत उपलब्ध करवाना है। आज हमने देश की नदियों को आपस में जोड़ने का कानून पास करके राज्यों के बीच पानी के बटवारे का संघर्ष भी खत्म करने का काम किया है। नारनौंद हल्के में हमने बिजली क्षमता को पांच सालों के दौरान दोगुना कर दिया है। उन्होंने कहा कि लगभग पौने पांच साल पहले जब जनता ने सत्ता परिर्वतन किया तो हमने व्यवस्था परिर्वतन करने का काम किया। इस अवसर पर ब्रहमदेव स्याहड़वा, राजेन्द्र लांबा, अजय सिंधु, राम स्वरूप डाटा, सुमित डाटा, शशी ढाका, सत्यपाल मल्हान, सत्यपाल श्योरान, सोनू मलिक, जयबीर माजरा, सुशील खरब, संजय खरब, जिले सिंह पार्षद, सुभाष बेनीवाल, सत्यवान दुहन, बलजीत लोहान, चन्द्रकांता, कृष्ण बडगुज्जर, पप्पू सिसाय, आजाद शर्मा, कृष्ण डाटा, कृष्ण भ्याणा, रविन्द्र रॉकी, चान्दीराम मान, नरेश वर्मा, मास्टर गोगल, राजेन्द्र चेयरमैन उर्फ काला सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आज दिखाई ही नहीं दे रहा नकारात्मक राजनीति करने वाला विपक्ष
वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हमने हरियाणा में एक ईमानदार, पारदर्शी और मेहनती सरकार की नींव रखी। हमारे खिलाफ न जाने कितने षडयंत्र रचे गए, लेकिन हम ईमानदारी से अपना काम करते रहे। परिणाम यह रहा कि आज नकारात्मक राजनीति करने वाला विपक्ष दिखाई ही नहीं दे रहा है। कोई अपने परिवार के झगड़े मे उलझा हुआ है तो कोई अपना राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहा है। कभी हम 75 पार का नारा देते थे परन्तु आज स्थिति यह हो गई है जब हम 85 पार कहते हंै तो लोग पूछते है कि पांच कौन।
विपक्ष के पास जनता के बीच जाने के लिए मुद्दे ही नहीं
वित्त मंत्री ने कहा कि भूपेन्द्र हुड्डा कह रहे हंै कि वो हमें हराने के लिए ठगबंधन करेगें। बड़ी हास्यास्पद बात है कि जो लोग आपस में एक दूसरे को कभी गाली देते थे, आज वो बैठकर सीटों की सैटिंग कर रहे हैं। ये वो लोग हैं जिन्होंने समाज को तोड़ने की राजनीति की है और आज उनका यह हाल हो गया है कि उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है कि लोगों के बीच में किन मुद्दों के साथ जाएं। वित्तमंत्री ने गांव मसूदपुर में भी एक जनसभा को संबोधित किया।

0 Comments