खुले में कूड़ा न डालें दुकानदार, वरना कटेगा चालान, भरना होगा जुर्माना

खुले में कूड़ा न डालें दुकानदार, वरना कटेगा चालान, भरना होगा जुर्माना 




10 अगस्त 2019, 3:11 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। खुले में कूड़ डालने वाले दुकानदारों की अब खैर नहीं। नगर निगम अब ऐसे सभी दुकानदारों के चालान काटेगा जो खुले में कूड़ा-कर्कट डालते आ रहे हैं। नगर निगम अधिकारियों ने शहर के बाजारों में जाकर जांच-पड़ताल करनी शुरु कर दी है। जो भी दुकानदार खुले में कूड़ा डालते पाया जा रहा है, उनका तुरंत प्रभाव से चालान काटकर जुर्माना वसूला जा रहा है। गत दिवस भी नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक सुभाष सैनी की अगुवाई में टीम ने 12 दुकानदारों के गंदगी फैलाने पर 100-100 रुपये का जुमार्ना लगाया। जुमार्ना लगाने के शहर के मु य बाजारों में दुकानदारों गंदगी नहीं फैलाने लेकर जागरूक किया। इस दौरान पूर्व पार्षद पंकज दीवान भी साथ रहे और दुकानदारों को सफाई रखने और डस्टबीन के प्रयोग करने की सलाह दी। सीएसआइ सुभाष सैनी ने बताया कि पारिजात चौक एरिया, राजगुरु मार्केट और नागोरी गेट मु य बाजार में स्वच्छता टीम ने स्वच्छता अभियान चलाया था। बाजारों में दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर कूड़ा इक्_द्दा कर ढ़ेर लगाए हुए थे। 12 दुकानदारों पर 100 -100 रुपये का जुमार्ना लगाया गया। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में खुले में कचरा डालकर गंदगी फैलाते हुए तो स त कार्रवाई की जाएगी। सीएसआइ सुभाष सैनी ने बताया कि दुकानदारों को सफाई रखने को लेकर जागरूक किया गया। उन्हें गीले और सूखे कूड़े के लिए डस्टबिन का प्रयोग करने को लेकर समझाया गया। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि बाजार में विशेष रूप से नगर निगम की गाड़ियां लगाई गई। उन्हीं में दुकानों का कचरा डाले। यदि कोई खुले में कचरा डालता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

Post a Comment

0 Comments