आस्था रैली का न्यौता देने नलवा पहुंचे सांसद बृजेंद्र सिंह, रणबीर गंगवा बोले नलवा से जाएंगे हजारों लोग



आस्था रैली का न्यौता देने नलवा पहुंचे सांसद बृजेंद्र सिंह, रणबीर गंगवा बोले नलवा से जाएंगे हजारों लोग


12 अगस्त 2019, 8:06 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। 16 अगस्त को जींद में आयोजित होने जा रही आस्था रैली भाजपा के लिए नाक का सवाल बनी है। रैली में भारी से भारी भीड़ जुटाने के लिए भाजपा नेताओं ने एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ है। सोमवार को सांसद बृजेंद्र सिंह हिसार के राजगढ रोड पर नलवा हलके में संत कबीर छात्रावास पहुंचे और यहां उपस्थित लोगों को जींद में 16 अगस्त को आयोजित होने वाली आस्था रैली का न्यौता दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक रणबीर गंगवा ने की। रणबीर गंगवा ने सांसद को आश्वासन दिया कि नलवा विधान सभा हजारों लोग रैली में शिरकत करेंगे। सांसद ने इस दौरान नलवा हलके लोगों को जींद में होनी वाली अस्था रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुचन की अपील ली। सांसद ने कहा कि इस हलके के लोगों ने उन्हें भारी वोटों से जितवाया था इसलिए वे सदैव नलवा की जनता आभारी रहेंगे और विकास के मामले में कोई कमी नहीं रहेगी। उदयवीर पूनिया ने बताया कि 16 अगस्त को  जींद में आस्था रैली रखी गई है। इस मौके पर देश  गृहमंत्री अमित शाह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित प्रदेश के अन्य मंत्रीगण व नेता गण भाग लिया। कार्यक्रम का संयोजक हिसार के सांसद बृजेदं सिंह को नियुक्त किया गया है और वे भी रैली के लिए कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हंै। उदयवीर पूनिया ने कहा कि  रैली देश की ऐतिहासिक रैली होगी। ये रैली सभी रिकार्ड तोड़ेगी। उदयवीर पूनिया ने कहा कि हिन्दुस्तान की पंचायत ने नरेंद्र मोदी दोबारा से प्रधानमंत्री बना कर इतिहास रचने का काम किया। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि अपने कार्यकाल के चहुमुखी व समान रुप से कार्य हुए है और आने वाले समय में बीजेपी 85 से अधिक सीटे लेकर सरकार बनाकर नया इतिहास रचेगी। इसी दौरान सांसद बृजेंद्र सिह का फूल मालाओं से स्वागत किया। सांसद बृजेंद्र सिंह रैली के प्रचार हेतू उदयवीर पूनिया द्वारा तैयार किया रथ रैली के प्रचार हेतू रवाना किया।  नलवा हलके लोगों सांसद को आश्वस्त किया कि वे रैली में हजारों की सख्या में पहुचेगे। इस मौके पर सुजीत कुमार महामत्री, कृष्ण सरसान किसान सैल, रविंद्र रोकी चैयरमैन, सुनीत रेडू, तीनों मडल अध्यक्ष अनिल गोदारा, सुरजीत, नरेश सोनी, विजय कौशिक, नरेश नैन प्रदेश सचिव बीजेपी जितेंद्र जोग, सुदेश चौधरी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments