सोसायटी घोटाला : बंद सोसायटीज को 10 दिन में नहीं खोला तो पंचकूला रजिस्ट्रार कार्यालय घेरेगी सर्वजन समाज पार्टी

सोसायटी घोटाला : बंद सोसायटीज को 10 दिन में नहीं खोला तो पंचकूला रजिस्ट्रार कार्यालय घेरेगी सर्वजन समाज पार्टी
क्रांतिमान पार्क में आयोजित बैठक के दौरान नंद किशोर चावला ने किया ऐलान 







12 अगस्त 2019,7:55 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। बंद सोसायटी को यदि 10 दिन के भीतर नहीं खोला गया तो सर्वजन समाज पार्टी पंचकूला स्थित सोसायटी के रजिस्ट्रार कार्यालय का घेराव होगी। यह ऐलान आज सर्वजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर चावला ने यहां क्रांतिमान पार्क में सोसायटी घोटाले को लेकर आयोजित बैठक के दौरान किया। चावला ने कहा कि थ्रिप्ट एंड क्रेडिट नॉन एग्रीकल्चर सोसायटी एक्ट हरियाणा 1984 की तहत खोली गई थी। अब 14 सोसायटीज में 10 मास से प्रशसान नियुक्त कर रखे हैं और प्रबंधक बोर्ड को सहकारिता विभाग ने भंग कर दिया है। जब से प्रशासक नियुक्त किए हैं तब से तमाम सोसायटीज को बंद कर दिया है और लेन-देन बंद कर दिया गया है जिसके चलते जमाकर्ता भी परेशान हैं जिन्होंने लोन ले रखा है। इस प्रकार 14 सोसायटीज में लगभग 500 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है जिन सोसायटीज में जनता से अधिकारियों और प्रबंधक ने मिल कर धोखा किया है उन सोसायटीज में दी बैंक स्टाफ को. आॅपरेटिव सोसायटी एस.ई.टी.सी. विजय नगर हिसार, दी एवर ग्रीन को. आॅप्रेटिव सोसायटी एन.टी.सी. मोहल्ला रामपुरा हिसार, दी शांति निकेतन को. आॅपरेटिव एन.ए.टी. आजाद नगर हिसार, जय लक्ष्मी को-आॅपे्रटिव सोसायटी कपिल शर्मा हिसार, दी फ्रैंड्स को. आॅप्रेटिव एन.ए.टी.सी. हिसार, बैंक स्टाफ को आप्रेटिव ई.टी. आशीष सांखला हिसार, सिटी एवर प्लान को आॅप्रेटिव सोसायटी साखला, दी आॅल एम्पलाइज को आॅप्रेटिव एस.ई.टी. कपिल शर्मा, दी स्कॉलर हाऊसिंग बिल्डिंग सोसायटी, दि पूनिया को-आॅपरेटिव सोसायटी, दि सातरोड़ खुर्द स्कूल एम्पलाइज (एसईटीसी) को-आॅपरेटिव सोसायटी, दी हिसार फ्रैंड्स को. आॅप्रेटिव एन.ए.टी.सी. हिसार, दि हिसार शांति को-आॅपरेटिव सोसायटी व इन्कमटैक्स डिपार्टमेंट एवं सेंटर गवर्नमैंट इम्पलॉयज सोसायटी आदि शामिल हैं। चावला ने कहा कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 10 दिन के अंदर-अंदर सहकारिता विभाग हरियाणा ने उपरोक्त सोसायटीज नहीं खोली गई और सोसायटी खाताधरक पीड़ितों को रुपये देने शुरू नहीं किए गए तो सर्वजन समाज पार्टी सोसयाटी पीड़ितों से मिल कर 10 दिन बाद रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग हरियाणा पंचकूला का घेराव करेंगे जिसकी सारी जिम्मेवारी हरियाणा सरकार और सहकारिता विभाग हरियाणा की होगी।

Post a Comment

0 Comments