हांसी : शहीद स्टेडियम में मनाया जाएगा जश्न-ए-आजादी


हांसी : शहीद स्टेडियम में मनाया जाएगा जश्न-ए-आजादी


10 अगस्त 2019, 4:30 PM 
मीडिया जंक्शन न्यूज
हांसी। हांसी में उपमंडल स्तर पर स्वतंत्रता दिवस सामारोह हांसी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शहीद स्टेडियम में मनाया जाएगा। गत दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति हेतू पीसीएसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में टीमों का चयन उपतहसीलदार राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा किया गया। कमेटी के अन्यों सदस्यों में बीइओ हांसी प्रथम डा. सुभाष वर्मा, बीइओ हांसी द्वितीय राजेंद्र नैन, उपतहसीलदार राजेंद्र कुमार, प्रवक्ता राजीव कौशिक व रजनी जैन थी। सांस्कृतिक विधाओं में जिन विद्यालयों की टीमों का चयन किया गया उनमें एस.डी.मार्डन पब्लिक स्कूल, श्री काली देवी विद्या मंदिर, यदुवंशी शिक्षा निकेतन, एल.डी.एस.डी.पब्लिक स्कूल, बाबा बंदा बहादुर पब्लिक स्कूल, एस.डी.कन्या वरिष्ठद्द माध्यमिक विद्यालय, गुरू तेग बहादुर पब्लिक स्कूल व आर.पी.एस.पब्लिक स्कूल शामिल हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह में चयनित स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों पर प्रस्तुति देंगे। इसी तरह डंबल व योगा की प्रस्तुती हेतू एस.डी.मॉर्डन पब्लिक स्कूल हांसी व हिंदू सीनियर सैकेंडरी स्कूल हांसी का चयन किया गया। इसके अतिरिक्त परेड में पुलिस टुकड़ी में पुरूष व महिला,  एनसीसी में गवर्नमेंट कॉलेज हांसी, एनसीसी जूनियर विंग में कन्या वरिष्ठद्द माध्यमिक विद्यालय हांसी, पीसीएसडी वरिष्ठद्द माध्यमिक विद्यालय हांसी, एस.डी.मार्डन पब्लिक स्कूल, हिंदूस्तान स्कूल व श्रीराम आईटीआई हांसी के छात्र/छात्राएं भाग लेंगे। इस अवसर पर प्राचार्या उर्मिला शर्मा, प्रवक्ता राजीव कौशिक, मंजू सैनी, रूपम, मनीषा, सुरेंद्र व जोगेंद्र सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments