नारनौंद में जेजेपी को झटका, राजपुरा के कई परिवारों ने थामा भाजपा का दामन
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने पटका पहनाकर ग्रहण करवाई सदस्यता
10 अगस्त 2019,7:53 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
नारनौंद। गांव राजपुरा में आज कई परिवारों ने वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की उपस्थिति में जननायक जनता पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। वित्तमंत्री ने इन्हें पार्टी का पटका पहनाकर विधिवत रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। गांव राजपुरा के पूर्व सरपंच सुरजाराम के पुत्र राजबीर सिंह, ओमप्रकाश, दलबीर, रणधीर सिंह, वीरेंद्र सतीश, शमशेर सिंह, धर्मवीर सिंह व निरंजन सिंह आदि परिवारों ने अपने समर्थकों सहित जजपा को छोड़कर भाजपा में आस्था जताते हुए इसमें शामिल होने की घोषणा की। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने इन परिवारों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ता को सर्वाधिक सम्मान प्राप्त होता है और कार्यकर्ता अपनी मेहनत के बल पर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के पद तक पहुंच सकता है। इस पार्टी में परिवारवाद व भाई-भतीजावाद नहीं है। वित्तमंत्री ने हलका में करवाए गए विकास कार्यों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह, युवा भाजपा नेता अजय सिंधु, राजेंद्र लांबा, कमलेश लोहान, कुलदीप गौतम, जीता सिंधु, सतपाल मल्हान, चेयरमैन राजेश पेटवाड़, रामस्वरूप डाटा, रविंद्र रॉकी कालीरावण, बलराज लोहान, राजबीर मोर, सुदेश चौधरी, मा. फूलकुमार, जयबीर माजरा, रामनिवास लोहान व कपिल गुराना सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

0 Comments