हिसार से लोहारू जा रही प्राईवेट बस पेड़ से टकराई, महिला समेत दो यात्रियों की मौत, एक दर्जन घायल
19 सितंबर 2019, 11:16 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। हिसार से लोहारु जा रही प्राइवेट बस आज अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जारोदार थी कि आगे बैठी करीब 1 दर्जन सवारियां घायल हो गई, जबकि एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है। घायलों को इलाज के लिए भिवानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बहल थाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सवारियों से भरी बस लोहारू जा रही थी। सुबह करीब 8.30 बजे जब बस ओबरा गांव से सवारी लेकर लोहारु की तरफ महज 200 मीटर ही चली थी कि ड्राइवर ने बस से संतुलन खो दिया। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कीकर के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आगे बैठी करीब 1 दर्जन सवारियां घायल हो गई। एक महिला और एक पुरुष की मौत की पुष्टि हुई है। घायलों का भिवानी के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

0 Comments