उपलब्धि :100 फीसद किसानों को पेंशन योजना का लाभ देने वाला देश का पहला राज्य बना हरियाणा


उपलब्धि :100 फीसद किसानों को पेंशन योजना का लाभ देने वाला देश का पहला राज्य बना हरियाणा 
प्रधानमंत्री किसान मान धन योजना के तहत हरियाणा ने अब तक 3.98 लाख लाभार्थियों को किया कवर 

13 सितंबर 2019, 2:11 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। प्रवीन कम्बोज
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री किसान मान धन योजना के तहत शत-प्रतिशत लाभार्थिर्यों को लाभ देने वाला हरियाणा भारत का पहला राज्य बन गया है।  एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व व मार्गदर्शन के तहत राज्य ने यह उपलब्धि हासिल की है। बता दें कि अब तक देशभर में इस योजना के तहत लगभग 13 लाख लाभार्थियोंको कवर किया गया है, जिसमें से हरियाणा का सबसे बड़ा भाग है। इस पेंशन योजना के तहत हरियाणा प्रदेश में 3.98 लाख लाभार्थियों को कवर किया है, जबकि उत्तर प्रदेश ने 1.64 लाख, बिहार ने 1.63 लाख, छत्तीसगढ़ ने 1.60 लाख, झारखंड ने 1.25 लाख और उड़ीसा ने 1.22 लाख पात्र लाभार्थियों को इस योजना अब तक कवर किया है। इस योजना के अंतर्गत हरियाणा ने न केवल इस रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल किया है बल्कि राज्य ने शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों इस पेंशन योजना में कवर भी किया है।

Post a Comment

0 Comments