इंटर कालेज स्टेट टूनार्मैंट 2019-20 का शैड्यूल जारी, यहां देखें


इंटर कालेज स्टेट टूनार्मैंट 2019-20 का शैड्यूल जारी, यहां देखें 

2 सितंबर 2019, 6:02 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। प्रवीन कम्बोज
चंडीगढ़। हरियाणा के उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के कालेजों एवं विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जाने वाली विभिन्न इंटर कालेजिएट स्टेट टूनार्मैंट 2019-20का शैड्यूल जारी कर दिया है। विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि आगामी 5 से 7 सितंबर 2019 तक राजकीय महाविद्यालय तिगांव में कुश्ती (पुरूष एवं महिला) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार, 8 से 10 सितंबर 2019 तक राजकीय महाविद्यालय हांसी में योगा (पुरूष एवं महिला), 12 से 15 सितंबर 2019 तक आरकेएसडी कालेज कैथल में बास्केटबॉल (पुरूष एवं महिला), 19 से 20 सितंबर तक डीएवी कालेज यमुनानगर में जूडो (पुरूष एवं महिला), 20 से 23 सितंबर  तक सीआरए कालेज सोनीपत में बैडमिंटन (पुरूष एवं महिला), 24 से 28 सितंबर  तक जाट कालेज रोहतक में बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला), 18 से 20 फरवरी 2020 तक राजकीय कालेज हेली मंडी,गुरूग्राम में कबड्डद्दी (पुरूष), 21 से 23 फरवरी तक राजकीय कालेज हिसार में हैंडबॉल (पुरूष एवं महिला), 26 से 29 फरवरी  तक जनता कालेज कौल, कैथल में वॉलीबॉल (पुरूष एवं महिला), एक से तीन मार्च 2020 तक राजकीय महिला कालेज रेवाड़ी में कबड्डद्दी (महिला), 6 से 11 मार्च  तक राजकीय कालेज भिवानी में क्रिकेट (पुरूष), 6 से 9 मार्च तक राजकीय कालेज आदमपुर में बेसबॉल (पुरूष एवं महिला) तथा 11 से 14 मार्च  तक एनआरएस कालेज रोहतक में फुटबॉल (पुरूष एवं महिला) प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा। 

Post a Comment

0 Comments