हरियाणा महाभारत-2019 : 29 को आएगी भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट, 28 को पीएम मोदी लगाएंगे फाइनल मुहर
26 सितंबर 2019, 2:41 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
चंडीगढ़। हरियाणा की चुनावी महाभारत के लिए भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान 29 सितंबर को करेगी। सूत्रों की मानें तो लगभग सभी 90 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं जिस पर फाइनल मुहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगाएंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी 28 सितंबर को दौरे से वापिस लौटेंगे तथा टिकटों को फाइनल करेंगे और 29 सितंबर को फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी। अब तक पार्टी तीन सूची जारी करने की बात कह रही थी, लेकिन पार्टी ने अब एक साथ सूची जारी करने का निर्णय लिया है। वहीं पार्टी की तरफ स्पष्ट कर दिया गया है कि किसी भी नेता के परिजन को टिकट नहीं दिया जाएगा। बैठक में यह बात फिर दोहराई गई कि मेयर, चेयरमैन आदि को भी टिकट नहीं मिलेगा।भाजपा चुनाव समिति ने अपने पैनल में पार्टी के वर्तमान सभी 47 विधायकों के नाम भेजे हैं। कई सीटों पर एक तो कई पर दो, तीन व चार नाम भी शामिल हैं। अब पार्टी को तय करना है कि पैनल के नामों के आधार पर टिकट देनी है या कुछ विधायकों की टिकट कटनी है। करीब 16 विधायकों की टिकट पर तलवार लटकी है। बता दें कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भारतीय जनता पार्टी से 14वें हरियाणा विधानसभा चुनावों में 15 टिकट देने की मांग की है। बाकायदा विधानसभा और चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों की सूची भी सीएम को सौंप दी गई है। संभावना जताई जा रही है कि 10 टिकट संघ द्वारा सुझाए गए प्रत्याशियों को दी जा सकती हैं। जिन सीटों को संघ ने मांगा है, उनमें फरीदाबाद, पृथला, पटौदी, नारायणगढ़, दादरी, हिसार, नीलोखेड़ी, सोहना, बरवाला के अलावा अन्य शामिल हैं। वर्ष 2014 में संघ ने नौ सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांगी थी, तब भाजपा ने छह टिकट संघ द्वारा भेजे गए प्रत्याशियों को दिए थे। अबकी बार जो सूची सौंपी गई है, उसमें एक महिला प्रत्याशी भी शामिल है। अब भाजपा की चुनाव समिति की बैठक में ही संघ को दी जाने वाली टिकटों पर फाइनल हो पाएगा।

0 Comments