पराली जलाने से रोकने के लिए किसानों को करें जागरूक, मुख्य सचिव के उपायुक्तों को निर्देश
26 सितंबर 2019, 2:32 PM
हरियाण मीडिया जंक्शन। प्रवीन कम्बोज
चंंडीगढ़। हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनन्द अरोड़ा ने सभी मण्डलायुक्तों, जिला उपायुक्तों को प्रदेश में किसानों द्वारा पराली न जलाने के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं। इसके अलावा, उन्होंने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती पर जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन की जागरूकता के लिए सभी जिलों में मोबाइल पार्टियों के कार्य को शीघ्र पूरा किया जाये ताकि प्रदेश तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण को रोकने में सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में जहां पराली जलाने के मामले सामने आये हैं उन क्षेत्रों पर पैनी नजर रखी जाये। उन्होने निर्देश दिये कि उपायुक्त अपने स्तर पर फसल अवशेष प्रबंधन की समीक्षा प्रतिदिन करें। उन्होंने फसल अवशेषों के प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसान पराली न जला कर उपकरणों के माध्यम फसल अवशेषों का प्रबंधन सही ढंग से करे। बैठक में बताया गया कि पराली न जलाने के लिए राज्य की 6 लाख हैक्टेयर भूमि को कवर किया जाएगा और इसके लिए अलावा समय समय पर किसानों को मोबाइल के माध्यम से संदेश भी भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पराली जलाने की सूचना देने के लिए किसान मोबाइल ऐप भी तैयार किया गया है और इस ऐप के माध्यम से प्रदेश का आम नागरिक भी पराली जलाने की सूचना दे सकता है। बैठक में बताया गया कि फसल अवशेष प्रबंधन के लिए सभी जिलों में जागरूकता पखवाडा चलाया जा रहा हैं।
गांधी जयंति पर हर गांव में करवाई जाए 2 किमी की दौड़
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती पर फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत सभी गांवों में 2 किलोमीटर की दौड का आयोजन किया जाये जिसमें प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने एवं महात्मा गांधी के आर्दशों के बारे जागरूक किया जायेगा। इस दिन सभी जिलों में महात्मा गांधी जी के जीवन पर फिल्म भी दिखाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दिन शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक वेस्ट को एकत्र करके चिहिन्त स्थानों पर उसका प्रबंधन किया जाए तथा दोबारा उपयोग में लाए जाने वाले और एकल प्रयोग वाले प्लास्टिक को अलग-अलग कर प्लास्टिक कचरे का प्रबंधन किया जाए। उन्होने कहा कि दोबारा उपयोग में लाए जाने वाले प्लास्टिक को विभिन्न औद्योगिक इकाइयों तक पहुंचाया जाए ताकि वे इसको पुन: उपयोग कर सकें। इस अभियान के तहत प्लास्टिक का उपयोग करने वालों पर सख्ती बरती जाये। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक वेस्ट का निपटान करने के लिए सड़क निर्माण में भी प्लास्टिक वेस्ट का उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा सड़क निर्माण में भी 25 प्रतिशत प्लास्टिक का उपयोग किया जाए।

0 Comments