कांग्रेस : उम्मीदवारों को लेकर अभी जारी है मंथन, जल्द आ सकती है पहली लिस्ट



कांग्रेस : उम्मीदवारों को लेकर अभी जारी है मंथन, जल्द आ सकती है पहली लिस्ट 

25 सितंबर 2019, 2:47 PM 
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरु होने का समय अब नजदीक आ गया है। जहां भाजपा 29 को उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने की तैयारी में है वहीं कांग्रेस भी अभी गंभीर मंथन में जुटी है। आज टिकटों को लेकर कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा, किरण चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेता बैठक करने वाले हैं। वैसे बताया यह भी जा रहा है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कुमारी सैलजा ने अपनी तरफ से टिकटें लगभग फाईनल कर दी हैं। बता दें कि कांग्रेस में उम्मीदवार के रुप में दावेदारी पेश करने का कल बुधवार आखिरी दिन था। इस दिन बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस कार्यालयों में दावेदारी के लिए आवेदन किया। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस में टिकटों के लिए नेताओं ने भूपेंद्र हुड्डा व कुमारी सैलजा के दिल्ली आवास पर डेरा डाल लिया है।

Post a Comment

0 Comments