जेजेपी ने घोषित कर दी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, यहां देखें कौन-कहाँ से लड़ेगा चुनाव
नारनौंद से रामकुमार गौतम तो हथीन से पूर्व मंत्री हर्ष कुमार लड़ेंगे चुनाव
13 सितंबर 2019, 11:00 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर जननायक जनता पार्टी ने आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 7 विधानसभा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है जिनमें 1 पूर्व मंत्री और 2 पूर्व विधायक भी शमिल हैं। आज जारी पहली लिस्ट में पूर्व मंत्री हर्ष कुमार को हथीन विधानसभा सीट से उम्मीदवार घेषित किया गया है जबकि पूर्व विधायक रामकुमार गौतम नारनौंद से चुनाव लड़ेंगे। उकलाना से पूर्व विधायक अनूप धानक जेजेपी उम्मीदवार होंगे जबकि पानीपत ग्रामीण से देवेंद्र कादियान को प्रत्याशी घेषित किया गया है। वहीं महेंद्रगढ़ से राव रमेश पालड़ी, नारनौल से कमलेश सैणी तो बावल विस सीट से श्याम सुंदर को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

0 Comments