सोनीपत : क्या आप इस बच्ची को पहचानते हैं, आज गन्नौर रेलवे स्टेशन पर मिली है यह 2 माह की बच्ची
11 सितंबर 2019, 5:04 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
सोनीपत। यहां गन्नौर रेलवे स्टेशन पर इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रंलवे स्टेशन पर आज जीआरपी को 2 महीने की बच्ची लावारिस हालत में रोती हुई मिली। जीआरपी ने बच्ची की मां-बाप की काफी देर तक तलाश की लेकिन तो कोई पता नहीं चल पाया। कयास लगाए जा रहे हैं कि परिजन जानबूझकर बच्ची को स्टेशन छोड़ गए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर बच्ची को बालग्राम भेज दिया है। गन्नौर जीआरपी चौकी इंचार्ज महाबीर सिंह ने बताया कि आम दिनों की तरह उनकी टीम सुबह 8 बजे स्टेशन पर गश्त कर रही थी। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर उन्हें एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा तो एक करीब 2 महीने की बच्ची अकेली लेटी हुई थी। आसपास कोई न होने के कारण वे बच्ची को जीआरपी चौकी में ले आए। इसके बाद आसपास बच्ची के माता-पिता की तलाश करवाई गई लेकिन किसी का पता नहीं चला। इसके बाद जीआरपी ने चाइल्ड वैलफेयर सोसाइट को बुलाया और बच्ची को अस्पताल ले जाकर मेडिकल करवाया गया। मेडिकल के बाद बच्ची को बालग्राम राई भेज दिया गया। महाबीर सिंह का कहना है कि सीसीटीवी की जांच की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

0 Comments