हरियाणा : इन सड़कों की मुरम्मत के लिए सीएम ने दे दी है मंजूरी, खर्च होंगे 4777 लाख रुपये


हरियाणा : इन सड़कों की मुरम्मत के लिए सीएम ने दे दी है मंजूरी, खर्च होंगे 4777 लाख रुपये



13 सितंबर 2019, 1:26 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जिन परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है उनमें 4777 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति जिला गुरुग्राम में गुरुग्राम-फरीदाबाद सड़क से बंधवाड़ी डम्पिंग स्टेशन से दमदमा टूरिस्ट कॉम्पलैक्स, सोहना तक नयी सड़क का निर्माण शामिल हैं। प्रवक्ता ने बताया कि जिला नूंह में दो सड़कों की मरम्मत के लिए  प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई, जिनमें अलीपुर हभीतका सडक से एनपीएन और बीकेपी सडक से ढाणा तक क्रमश: 333.62 लाख और 119.78 लाख रुपये की शामिल है। उन्होंने बताया कि जिला पलवल में 10 सड़कों की मरम्मत के लिए प्रशासनिक मंजूरी दी गई है, जिनमें 40.55 लाख रुपये की नागल बाह्मण से लदियाका सड़क, 17.08 लाख रुपये की लागत से डिघोट से रूंदी, 37.51 लाख रुपये की लागत से अकबरपुर डकोरा लिंक सडक, 48 लाख रुपये की लागत से डकोरा से खेरला फेसपुर सड़क और 103.06 लाख रुपये की लागत से छज्जुनगर से मुनीरगढ़ी तक की सडक की मरम्मत शामिल हैं। इसी प्रकार, 89.94 लाख रुपये की लागत से आयानगर लिंक सड़क, 121.43 लाख रुपये की लागत से पीएसआर सडक से जोधपुर सडक, 133.01 लाख रुपये की लागत से मोहना से रतेसरा सडक तक, 55.08 लाख रुपये की लागत से काशीपुर से भारतगढ़ सडक और 133.77 लाख रुपये की लागत से दिल्ली-मथुरा से धौलागढ़ तक की सडक की मरम्मत शामिल है। जिला भिवानी में 290.74 लाख रुपये की लागत से लेगान हेतवान से केहरपुरा सड़क तक नये लिंक के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इसी प्रकार, जिला रेवाड़ी में 681.71 लाख रुपये की अनुमातिन लागत से रेवाड़ी-बावल सड़क पर 70 एमएम डीबीएम जमा 40 एमएम बीसी के साथ एनएच-08 (ओल्ड एनएच-71) 1.60 किलोमीटर से 10.91 किलोमीटर तक की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। जिला कैथल में 224.65 लाख रुपये की अनुमानित राशि के साथ कुशालमाजरा से सारावाला के बीच सडक के अपग्रेडेशन ओर सुदृढ़ीकरण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।

Post a Comment

0 Comments