हरियाणा : भाषा पर व्यावसायिक विकास के लिए प्राथमिक विद्यालयों में शुरु होगा एलएफएम कोर्स
13 सितंबर 2019, 1:20 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
पंचकूला। अगले तीन सालों में राज्य के सभी प्राथमिक विद्यालयों में एलएफएम कोर्स शुरू किया जाएगा। इस पाठयक्रम से शिक्षक और छात्र लाभान्वित होंगे। हरियाणा राज्य शिक्षा परियोजना परिषद के परियोजना अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि यह कोर्स प्रारंभिक भाषा और साक्षरता पर व्यावसायिक क्षमता विकास के लिए डिस्टेंस लर्निंग मोड के रूप में संचालित किया जा रहा है। यह कोर्स अपनी तरह का अनूठा कोर्स है जो प्रारंभिक भाषा एवं साक्षरता के क्षेत्र से जुड़े शिक्षकों, शिक्षक-प्रशिक्षकों और अकादमिक सहयोग एवं मॉनिटरिंग टीम के सदस्यों के लिए शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि राज्य से कुल 25 प्रतिभागियों द्वारा यह कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और आगे भी इसी उत्साह व जोश के साथ लगातार बच्चों के साथ शिक्षण कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एलएलएफ और एचएसएसपीपी, पंचकुला के संयुक्त तत्वाधान से कुरुक्षेत्र जिले के 175 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 में चल रहे हिन्दी भाषा शिक्षण कार्यक्रम के लिए सीआईएएस-2019, बेस्ट फील्ड बेस्ड इनिसियेटिव इन साउथ ऐशिया के लिए सैन फ्रांसिसको में मिले अवार्ड को राज्य परियोजना अधिकारी राकेश गुप्ता को भेट किया गया। इस अवसर पर कोर्स प्रतिभागियों द्वारा इस कोर्स से उनमें आए बदलाव के बारे में अपने अनुभव भी सांझा किए गए।


0 Comments