हिसार : फिर आंदोलन तैयारी में ग्लोबल स्पेशल रेजिडेंट वेल्फेयर सोसायटी, रैजीडेंड को किया जा रहा नाजायज तंग


फिर आंदोलन तैयारी में ग्लोबल स्पेशल रेजिडेंट वेल्फेयर सोसायटी, रैजीडेंड को किया जा रहा तंग

जिला उपायुक्त व मेयर को शिकायत करने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई 
सोसायटी संचालकों ने मांगें नहीं मानी तो 15 सितंबर को देंगे धरना 

13 सितंबर 2019, 1:05 PM 
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। गलोबल स्पेश रजिडेंट वेल्फेयर सोसायटी नेडेफोडिल बिल्डकान लिमिटेड कंपनी पर रेजिडेंट को नाजायज तंग करने का आरोप लगाते हुए फिर से आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। पीड़ितों का कहना है कि जिला उपायुक्त व मेयर को शिकायत करने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है और कंपनी द्वारा उनकी समस्याओं  पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। आज यहां कृष्ण पान्नू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में रेजिडेंट ने दोबारा से आंदोलन करने की घोषणा की। सोसयटी ने निर्णय लिया है कि 15 सिंतबर रविवार को एक दिवसीय शांति पूर्ण धरना दिया जाएगा। इससे पहले सोयायटी द्वारा जिला उपायुक्त व हिसार मेयर को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। जिला प्रधान कृष्ण पान्नू ने बताया कि कंपनी डेफोडिल बिल्डकान लिमिटेड द्वारा नियम कायदे तोड़कर स्थानीय रैजीडेंड को नाजायज तंग किया जा रहा है तथा समस्याओं की और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधान कृष्ण पान्नू, मुकेश चौधरी, राकेश देशवाल, फूल कुमार, प्रवीन यादव प्रताप सिंह, प्रलाहद शर्मा, राकेश अमन फोजी, रामस्वरुप समेत अनेक रेजिडेंट मौजूद रहे।

मकानों की रजिस्ट्री ग्लोबल स्पेश के नाम से और टाऊनशिप का नाम बदल कर रख दिया राज दरबार स्पेश
रेजिडेंट का आरोप है कि बिल्डर ने टाऊनशिप का नाम बदल कर राज दरबार स्पेश कर दिया है जबकि निवासियों को इस बारेमे अवगत नहीं करवाया गया। ग्लोबल स्पेश की एसोसिएशन ने पहले भी इस बारे में शिकायत 23 जनवरी 2018 को सौंप गया था। यहां के निवासी अपनी पुरानी पहचान यानी ग्लोबल स्पेश ही नाम चाहते हंै सभी निवासियों की राजिस्ट्री आईडी लाइसैंस एवं पास पोर्ट इत्यादि ग्लोबल स्पेश के नाम से बनी हुई है। सिवरेज समस्या पिछले दस वर्षों से बनी हुई है इस समस्या का आज तक कोई समाधान नहीं किया गया। सिवरेज लाइन का कही भी डिस्पोजल नहीं है इसमें जमा गंदगी घरों में गंदी बदबू फैला रही है जो स्वास्थय दृष्टि से बहुत ही हानिकारक है अब तक डिस्पोजल सिस्टम को हुडा से नही जोडा गया है। अभी तक कलोनाइजर द्वारा एसटीपी का स्थान निर्धारित नही किया गया है जो स्थान एसटीपी का चिन्हित है वो कभी नक्शे में दिखाया नही गया अत एसटीपी एक ऐसे स्थान पर लगाया जाएग जिससे निवासियों को किसी तरह की दिक्कत ना आए।

पानी-बिजली में भी कर रहे नाजायज वसूली 
मुकेश चौधरी ने कहा कि कालोनाइजर द्वारा प्रत्येक प्लाट मकान होल्डर द्वारा प्रत्येक महीने चार रुपये प्रति गज के हिसाब से मैन्टीनैंस का चार्ज लगाया जाता है जबकि मैनटेनेंस के नाम कोई विकास कार्य नहीं किया जा रहा है। कालोनी में जंगली पौधे कांग्रेस घास खडी रहती है जिसमें से सांप व अन्य जीव जंतु निकलते रहते हंै जिससे बच्चों का रोड पर खेलना भी बंद हो गया। रोड भी टूटे हंै तथा किसी भी प्रकार की कोई मैन्टीनेंस नहीं है। पानी एवं बिजली की नाजायज वसूली की जा रही है। पानी के चार्ज हुड्डा विभाग के नियमों से कई गुणा ज्यादा लिए जा रहे हैं और जिन उपभोक्ताओं ने पानी के मीटर लगवा रखे है उन से भी फ्लेट रेट की वसूली की जा रही है। बिजली के रेटो में 6 रुपये 15 पैसे के हिसाब से लिए जा रहे हैं जबकि विजली बिभाग स्लैब के हिसाब से लेता है। कालोनी का एक गेट नैशनल  हाईवे पर स्थित है जहां कालोनी वासियों को अपोजिट चलकर आना पड़ता है जिससे कई बारे दुघर्टना हो चुकी है। कालोनी में दो गेटों से एंट्री है पंरतु कालोनी में आवारा पशु व कुत्ते घुमते रहते हंै जिससे कालोनी वासियों को इन पशुओं का शिकार होना पड़ता है। यहां सुरक्षा के कोई पुख्ता इतजाम नहीं है जो गार्ड लगाए गए हंै, वह कंपनी के सामान की रखवाली करते हंै।   

Post a Comment

0 Comments