गुस्सा : विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देंगे 65 हजार सोसायटी पीड़ित


गुस्सा : विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देंगे 65 हजार सोसायटी पीड़ित 
हिसार, नलवा व बरवाला विधानसभा में विधानसभा चुनाव प्रभावित करने का ऐलान 
सर्वजन समाज पार्टी के नेतृत्व में खाताधारियों ने लिया फैसला 


2 सितंबर 2019, 7:00 PM 
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। सोसायटी घोटाले में कार्रवाई न करना भाजपा को महंगा पड़ सकता है। सोसयाटी एक्ट हरियाणा 1984 के तहत जिला हिसार में खोली गई 33 सोसायटियों में लगभग 500 करोड़ के कथित घोटाले में कोई कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ितों ने अब भाजपा को वोट न देने का मन बना लिया है। आज यहां क्रांतिमान पार्क में सर्वजन समाज पार्टी के नेतृत्व में आयोजित एक बैठक में सोसायटी पीड़ितों ने ऐलान किया है कि वे आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का पूर्णतया बहिष्कार करेंगे और हल्के में जो भी भाजपा उम्मीदवार वोट मांगने आएगा, उन्हें काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा। सर्वजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर चावला ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सहकारिता विभाग ने सेसायटी एक्ट के तहत 33 सोसयटी हिसार में खोली थी हरियाणा सरकार के नाम पर जनता से करोड़ों रुपये सहकारिता विभाग हरियाणा में इकट्ठे किए गए। सोसायटी प्रबंधकों व सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने भ्रष्टाचार करके 33 सोसायटीज में खातों से उनके करोड़ों रुपये निकाल लिए गए। इस बारे में सर्वजन समाज पार्टी ने अपने कार्यालय के माध्यम से सहकारिता विभगा हरियाणा से सोसायटी पीड़ितों को रुपये दिलाने के लिए पूरा संघर्ष किया है। चावला ने कहा कि पार्टी द्वारा सोसायटी पीड़ितों को साथ लेकर हरियाणा सरकार को जगाने के लिए पटेल नगर, मुल्तानी चौक, पुरानी सब्जी मंडी आदि स्थानों पर ढोल बजाकर शहीद मदनलाल ढींगड़ा चौक धरना लगाकर उपायुक्त हिसार के माध्यम से ज्ञापन भी दिए गए कि सोसायटी पीड़ितों को उनके रुपये दिए जाएं। सहायक रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग हिसार द्वारा जो कार्यवाही की गई है उससे सोसायटी पीड़ित खुश नहीं हैं। अब हरियाणा सरकार द्वारा सर्वजन समाज पार्टी एवं सोसायटी पीड़ितों को लक्ष्मण रेखा पार करने पर हरियाणा सरकार द्वारा मजबूर किया जा रहा है। बैठक में सोसायटी खाताधारिकयों ने निर्णय लिया कि हरियाणा सरकार ने 65 हजार खातारियों के साथ धोखा किया है और 500 करोड़ का घोटाला करवाया है जिस कारण खाताधारी पीड़ित आगामी हिसार, नलवा और बरवाला में भाजपा को वोट नहीं देंगे और भाजपा को हराने का काम करेंगे। इसके साथ ही उनके क्षेत्रों में पहुंचने वाले भाजपा उम्मीदवारों को काले झंडे दिखाकर उनका विरोध करेंगे।

रिकोर्ड ओनलाईन न करवाकर भ्रष्टाचारियों का साथ दे रही है सरकार : चावला 
ससपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर चावला ने कहा कि सर्वजन समाज पार्टी हरियाणा सरकार से मांग करती आ रही है कि 33 सोसायटीज का रिकार्ड ओनलाइन किया जाए परंतु हरियाणा सरकार 33 सोसायटीज का रिकॉर्ड ओन लाइन फीड नहीं करवाना चाहती है यदि हरियाणा सरकार ओनलाइन रिकार्ड फीड करवा देती है तो सभी को पता चल जाएगा कि फर्जी लोन सहकारिता विभाग हरियाणा ने किसको दिया है। इससे लगता है कि सरकार भ्रष्टाचारियों का साथ दे रही है। उन्होंने कहा कि फर्जी लोन लेने वाले और भ्रष्टाचार करने वाले मुख्यमंत्री के इर्द-गर्द घूम रहे हैं। इसलिए 33 सोसायटीज का रिकॉर्ड आनलाइन नहीं करना चाहती। थ्रिप्ट एंड क्रेडिट और नॉन एग्रीकल्चर 33 सोसायटी के 65 हजार खाताधारी हैं जो कि हिसार, नलवा और बरवाला विधानसभा के हैं और इन हलकों में निवास करते हैं और वे निर्णायक मतदाता हैं। अब अक्टूबर में हरियाणा विधानसभा के चुनाव होने हैं। 

Post a Comment

0 Comments