सुविधा : हरियाणा पुलिस की यह 6 नई सेवाएं अब जुड़ गई हैं अंत्योदय सरल पोर्टल से


सुविधा : हरियाणा पुलिस की यह 6 नई सेवाएं अब जुड़ गई हैं अंत्योदय सरल पोर्टल से 



21 सितंबर 2019, 11:30 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। प्रवीन कम्बोज 
चंडीगढ़। अंत्योदय सरल पोर्टल पर अब हरियाणा पुलिस की 6 नई सेवाओं को भी शामिल कर लिया गया है। अब आप  अंत्योदय सरल पोर्टल पर चरित्र प्रमाण पत्र, पुलिस क्लीयरेंस प्रमाणपत्र, कर्मचारी सत्यापन, किरायेदार सत्यापन, निजी सुरक्षा एजेंसी सत्यापन और खतरा मूल्यांकन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने इन सेवाओं की शुरुआत की। प्रथम चरण में, अंत्योदय सरल पोर्टल के साथ एकीकृत की गई हरियाणा पुलिस की सेवाओं में चरित्र प्रमाण पत्र, पुलिस क्लीयरेंस प्रमाणपत्र, कर्मचारी सत्यापन, किरायेदार सत्यापन, निजी सुरक्षा एजेंसी सत्यापन और खतरा मूल्यांकन सत्यापन शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक आईटी, मनीषा चौधरी ने बताया कि हरियाणा पुलिस और सरल पोर्टल की नागरिक सेवाओं के एकीकरण के साथ, अब आम आदमी के पास इन छ: आॅनलाइन सेवाओं का लाभ लेने के लिए पुलिस के हरसमय पोर्टल तथा सरल पोर्टल पर जाने का दोहरा विकल्प होगा। उन्होनें कहा कि डिजिटलकरण के वर्तमान दौर में, आमजन और पुलिस विभाग द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बीच अंतर को केवल डिजिटल पहल के माध्यम से कम किया जा सकता है। इससे पुलिस पर लोगों का विश्वास और अधिक बढ़ेगा। वर्तमान में, हरियाणा पुलिस द्वारा हरसमय पोर्टल पर 33 सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पुलिस विभाग द्वारा दी जाने वाली और अधिक सेवाओं को सरल पोर्टल के साथ जोड़ा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments