सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा के विरोध में योगेंद्र यादव ने शुरु की जन सरोकार यात्रा, 6 को पहुंचेगी हिसार
बुड़ाक में पानी की मांग को लेकर संघर्षरत किसानों से रू-ब-रू होंगे योगेंद्र यादव
11 बजे जाट धर्मशाला में पत्रकार सम्मेलन को करेंगे संबोधित
04 सितंबर 2019, 12:45 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज। संदीप कम्बोज
हिसार। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा के खिलाफ स्वराज इंडिया पार्टी ने जन सरोकार यात्रा शुरु की है जिसके तहत पार्टी द्वारा न केवल जनता से जुड़े मुद्दे उठाए जा रहे हैं बल्कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पूर्व में जनता से किए गए वह वादे भी याद दिलाए जा रहे हैं जिन पर अभी तक कोई काम नहीं हुआ है। स्वराज इंडिया पार्टी की जन सरोकार यात्रा 6 सितंबर को प्रात: 8 बजे हिसार के नलवा में प्रवेश करेगी। स्वराज इंडिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर योगेंद्र यादव इसी दिन 6 सितंबर को ही साढ़े 11 बजे स्थानीय जाट धर्मशाला में एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पार्टी के हल्का नलवा उम्मीदवार विरेन्द्र सिंह बागोरिया के कैंपेन मैनेजर अमित इंदौर ने बताया कि योगेंद्र यादव व पार्टी के कार्यकर्ताओं का नलवा हल्के में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। इस दौरानर योगेंद्र यादव रास्ते में कुंवारी गांव में शहीद कश्मीर कुमार को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। उन्होंने धमाणा गांव व आसपास के गांव के कार्यकर्ताओं से किसान नेता योगेंद्र यादव के भव्य स्वागत किए जाने की अपील की है। तत्पश्चात जन सरोकार यात्रा गांव बालसमंद व बुड़ाक पहुंचेगी। यहां योगेंद्र यादव किसानों की पानी की मांग को लेकर काफी दिनों संघर्ष कर रहे लोगों से मिलेंगे व संबोधित करेंगे। अमित इंदौर ने बताया किउसके बाद यात्रा रास्ते में आते समय का हिन्दवान गांव के बस अड्डे से कार्यकर्ता मोटरसाइकिल के जथ्थे के साथ हिसार में जाट धर्मशाला पहुंचेगी। यहां वे 11 बजे एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करेंगे व कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, किसानों को फसल का न्यूनतम रेट, नशा व शराब, नागरिक सुरक्षा आदी जन सरोकार से जुड़े मुद्दों पर जनता से बातचीत व जागरूक करना है। यात्रा में योगेंद्र यादव के साथ पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजीव गोदारा, पार्टी प्रदेश चुनाव कैंपेन कन्वीनर प्रमजीत सिंह, प्रदेश महासचिव दीपक लांबा समेत अनेक वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता साथ रहेेंगे।

0 Comments