नलवा में कुलदीप बिश्नोई की जनसमर्थन रैली 8 को, रिकॉर्ड तोड़ रैली का दावा
07 सितंबर 2019, 5:57 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
आदमपुर। 8 सितंबर को पनिहार चक चौक पर होने वाले नलवा जनसमर्थन रैली की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। रैली की तैयारियों को लेकर आज रैली ग्राउंड पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जायजा लिया। रणधीर पनिहार ने कहा कि रैली की लेकर पूरे नलवा हलके में जबरदस्त उत्साह है और भीड़ के लिहाज से यह रैली पिछले सभी रिकार्ड धवस्त करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य कुलदीप बिश्नोई सहित कांग्रेस अनेक नेता एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले एक पखवाड़े के दौरान उन्होंने पूरे हलके में जनसंपर्क अभियान के दौरान यह महसूस किया कि लोगों में कुलदीप बिश्नोई की लोकप्रियता पहले से बढ़ी है और लोग भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त होकर कांग्रेस को सत्ता में देखना चाहते हैं।

0 Comments