रोहतक : मोदी की रैली में ड्यूटी के लिए आए हेड कांस्टेबल की पीट-पीटकर हत्या

रोहतक : मोदी की रैली में ड्यूटी के लिए आए हेड कांस्टेबल की पीट-पीटकर हत्या 


हरियाणा मीडिया जंक्शन 8 सितंबर 2019, 7:00 PM
रोहतक/हिसार। रोहतक में पीएम मोदी की रैली में ड्यूटी के लिए आए हेड कांस्टेबल की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना शनिवार देर रात की है और इसका खुलासा रविवार सुबह हुआ। गुरुग्राम के बजखेड़ा गांव का निवासी और फरीदाबाद के बुपानी थाने में तैनात मृतक प्रदीप रात को माजरा गांव में रूका हुआ था। यहां खाली पड़े कुछ फ्लैट में कुछ अन्य लोग भी रूके हुए थे। सुबह जब प्रदीप का शव देखा तो घटना का खुलासा हुआ और पुलिस मौके पर पहुंची।घटनास्थल का मुआयना करने पर शव के पास टूटी हुई बोतलों के टुकड़े भी मिले हैं और हत्या ईंट से की गई है। मगर हत्या किसने की है अभी पता नहीं चल सका है। पुलिसकर्मी की वर्दी भी घटनास्थल पर मिली है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे हैं। मृतक के भाई कमलजीत के बताया कि प्रदीप विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं। पीएम मोदी की रैली में उसकी ड्यूटी लगाई गई थी, अब यहां किस बात को लेकर और किसने हत्या कर दी इसकी जानकारी हमें नहीं मिली है। माजरा गांव में ही पुलिसकर्मी क्यों रूके थे हमें इस बारे में भी जानकारी नहीं है। मगर भाई की मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया जरूर उठ गया है।

Post a Comment

0 Comments