सोनीपत : मुनक माजरा में घर में सो रहे पति-पत्नी का बेरहमी से कत्ल, इलाके में सनसनी
8 सितंबर 2019, 8:09 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
सोनीपत। जिला गन्नौर इलाके में देर रात दंपती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मुनक माजरा गांव में बनी मस्जिद के नजदीक एक कमरे में सो रहे मौलवी और उसकी पत्नी की खून से लथपथ लाश मिली है। सुबह जब नमाजी मस्जिद पहुंचे तो हत्या का पता चला। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि मौहाली गांव का इरफान (35) मनक माजरी गांव में बनी मस्जिद में 4 साल से मौलवी था। एक साल पहले उसकी शादी 25 वर्षीय यासमीन उर्फ मीना से हुई थी। दोनों मस्जिद के नजदीक बने कमरे में ही रहते थे।सुबह 5 बजे मस्जिद में आवाजाही शुरू हुई तो खुर्शीद नाम के व्यक्ति ने कमरे में दोनों के शव देखे।इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर खूबड़ू झाल चौकी इंचार्ज संदीप, एफएसल टीम और सीआईए टीम पहुंची। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी चेक कर रही है। साथ ही, दोनों के मोबाइल के डिटेल्स भी खंगाले जा रहे हैं। आसपास के लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। फिलहाल, अभी हत्या के कारण स्पष्ट नहीं है।

0 Comments