हरियाणा को आज करोड़ों रूपयों की इन 10 परियोजनाओं का तोहफा दे गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

हरियाणा को आज करोड़ों रूपयों की इन परियोजनाओं का तोहफा दे गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 


8 सितंबर 2019, 8:19 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
रोहतक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा को करोड़ों रूपए की अनेक विकास परियोजनाओं का तोहफा दे गए। जिनमें पांच परियोजनाओं का लोकार्पण तो पांच परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। हरियाणा को सबसे बड़ा प्रोजेक्ट रोहतक में बनने वाला मेगा फूड पार्क मिला है जिसका पीएम ने आज शिलान्यास कर दिया।  केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने इस अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मेगा फूड पार्क को स्वीकृति दी है। सीवरेज, पेयजल आपूर्ति व सड़कों का निर्माण हो चुका है, जबकि अभी मेगा फूड पार्क को लेकर निर्माण कार्य चल रहे हैं। 250-300 करोड़ रुपये तक का निवेश हो सकेगा। सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर को इस योजना को लाने का श्रेय जाता है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने भी योजना को लेकर कह चुके हैं कि मेगा फूड पार्क परियोजना प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास को गति देने का एक प्रयास है। मेगा फूड पार्क योजना (एमएफपीएस) का प्राथमिक उद्देश्य खेत से बाजार तक मूल्य श्रृंखला के साथ खाद्य प्रसंस्करण के लिए आधुनिक ढांचागत सुविधाएं मुहैया करवाना है। इस परियोजना से 6500 लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने और लगभग 5000 किसानों के लाभान्वित होने की संभावना है। इसकी कुल परियोजना लागत 179.75 करोड़ रुपये है, जिसमें से केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा 50 करोड़ रुपये का सहायतानुदान उपलब्ध करवाया जाएगा।

इन परियोजनाओं का किया लोकार्पण
दुल्हेड़ा डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास
रोहतक में 576 से आवास
बडोली (पलवल), पुन्हाना (नूंह), मंडकोला (पलवल), उगालन (हिसार) तथा कालांवाली (सिरसा) में कन्या महाविद्यालय
थानेसर, लाडवा, शाहबाद और पिहोवा (कुरुक्षेत्र) में केंद्रीयकृत नियंत्रण एवं निरीक्षण प्रणाली के साथ ऊर्जा-कम-स्ट्रीट लाइट परियोजना
समेकित कमांड एवं नियंत्रण केंद्र, फरीदाबाद

इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास
श्री शीतला माता देवी चिकित्सा महाविद्यालय गुरुग्राम
रोहतक एमआइटी में मेगा फूड पार्क
एबीपी, फरीदाबाद स्मार्ट सिटी में सड़क तंत्र का निर्माण
करनाल समेकित कमांड एवं नियंत्रण केंद्र
पुलिस परिसर भोंडसी में 576 आवास

Post a Comment

0 Comments