यमुनानगर : घर से भागकर शादी की और ससुराल में ससुर की नियत हो गई खराब, पति की मर्जी से किया गलत काम


यमुनानगर : घर से भागकर शादी की और ससुराल में ससुर की नियत हो गई खराब, पति की मर्जी से किया गलत काम 



8 सितंबर 2019, 7:47 PM 
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
यमुनानगर। घर से भागकर प्रेम विवाह करने वाली युवती ने अब अपने ससुर पर दुराचार के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि इस गलत काम में उकस पति भी पिता का साथ दे रहा था।
एसपी के आदेश पर पुलिस ने ामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। थाना छप्पर प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के पति, ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामला थाना छप्पर एरिया के गांव का है। गांव के ही युवक ने दूसरी जाति की युवती के साथ प्रेम प्रसंग के बाद शादी की थी। एसपी को दी शिकायत के मुताबिक, वह आरोपित युवक के साथ सेफ हाउस में कुछ दिन रही। इस दौरान आरोपित ने कहा कि अब वह यहां नहीं रहेंगे। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में युवक के मामा के यहां चले गए। पीड़िता का आरोप है कि वहां पर युवक व उसके मामा मारपीट करने लगे। करीब 15-20 दिन तक उसे बंधक बनाकर रखा। अगस्त माह के पहले सप्ताह में युवक उसे गांव में लेकर आ गया। यहां उसने अपने माता व पिता से बात की तो वह साथ रखने को राजी हो गए। पीड़िता ने बताया कि यहां पर उसके नाक का कोका व बालियां सास ने उतरवा ली। पीड़िता का आरोप है कि रात को उसने दूध पीया, जिससे उसे चक्कर आने लगे। इसी दौरान ससुर कमरे में आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह सुबह होश में आई तो देखा कि वह युवक के मामा के घर में थी। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। खुद को फंसते देख वह किसी तरह वहां से भाग निकली और परिजनों को घटना के बारे में बताया।

Post a Comment

0 Comments