निसिंग : सरकार के खिलाफ जमकर गरजे नपा सफाईकर्मी



निसिंग : सरकार के खिलाफ जमकर गरजे नपा सफाईकर्मी

निसिंग। मिटिंग के दौरान मांगों को लेकर नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी।  तस्वीर : रिंकु गोंदर 


10 सितंबर 2019,8:49 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। रिंकु गोंदर
निसिंग। विभिन्न लंबित मांगों को लेकर प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए नपा सफाई कर्मियों ने मंगलवार को शिव मंदिर में मिटिंग की। इस दौरान गुस्साए कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मिटिंग की अध्यक्षता प्रधान इंद्र ने की जबकि संचाजन रामप्रताप ने किया। उन्होंने कहा कि मई 2018 में नपा कर्मचारियों ने 16 दिन की काम छोड़ हड़ताल की थी। उस समय सरकार ने सभी मांगे मानते हुए शीघ्र लागू करने का आश्वासन दिया था। लेकिन बाद में सरकार ने कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर दी। पिछले माह फिर से कर्मचारियों ने तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सरकार को मांगे याद दिलाई। जिसमें फिर से शीघ्र मांगे पूरी करने की बात दोहराई गई। मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित हटाए गए कर्मचारियों को शीघ्र  काम पर लेने का वादा किया गया लेकिन सरकार वादे पर खरी नही उतर रही।।  बार बार वादा खिलाफी व अनदेखी से गुस्साएं कर्मचारियों ने नपा सचिव देवेंद्र नरवाल को प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से 12 सितंबर को  झाडू प्रदर्शन किया जाऐगा। जबकि 13 सितंबर को 10 घंटे की भूख हड़ताल की  जाऐगी।इस मौके पर संजीव कुमार, संदीप कुमार, हवासिंह, सोनू, विकाश, कलाशो, रोशनी, अत्री, संतोष व बिमला सहित अनेक लोग मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments