प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : शिविर में 175 गर्भवती की स्वास्थ्य जांच



प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : शिविर में 175 गर्भवती की स्वास्थ्य जांच 



निसिंग। शिविर के दौर मुख्यातिथियों को सीएचसी की सुविधाएं बताते  एसएमओ। तस्वीर : रिंकु गोंदर 


निसिंग। सीएचसी में शिविर के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करती एलएमओ डा. प्रियंका व गीतांजली।तस्वीर : रिंकु गोंदर 





10 सितंबर 2019, 8:39PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। रिंकु गोंदर
निसिंग। कस्बे की सीएचसी में एसएमओ डा. राजेश जौहरी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया गया जिसमें बतौर मुख्यातिथि युवा मोर्चा प्रदेश महामन्त्री जनक पोपली ने रिबन काट शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा मंडलाध्यक्ष विनोद राणा भी मौजूद रहे। शिविर में एलएमओ डॉ. प्रियंका व डा. गीताजली ने 175 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की। उन्होंने गर्भावस्था की जटिलताओं एवं प्रसव से पूर्व महिलाओं के शरीर में उच्चरक्त चाप व खून की कमी सहित अन्य जांच कदवा दी। डा. जौहरी ने बताया कि शिविर का मकसद सुरक्षित जन्नी एवं स्वस्थ शिशु से है। ताकि बाल एवं मातृ मृत्युदर को कम किया जा सके। महिलाओ को गर्भावस्था की जटिलताओं व उचित खानपान की जानकारी दी गई। जांच के दौरान हाई रिस्क वाली 13 महिलाएं पाई गई जिसमें से 7 महिलाएं कम हिमोग्लोबिन वाली थी जिनमें से 7 महिलाओं को राजकीय कल्पना चावला मेडिकल कालेज रैफर कर दिया गया जबकि 86 गर्भवती महिलाओं को फ्री अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी गई। उन्होंने महिलाओं को समय समय पर अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह दी गई। गर्भ में कमजोर बच्चे वाली महिलाओं को प्रतिदिन दूध, हरि सब्जियां, जूस व फल के सेवन की हिदायत दी गई। डाईट में गर्भवती महिलाओं को दलिया,केला व चना दिया गया। एलटी रजनी, निर्मला देवी एएनएम नर्सिग स्टाफ सीमा, सुमन, मंजू व रीना ने सहयोग किया।


Post a Comment

0 Comments