बरवाला : मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के स्वागत में बरवाला में भी उमड़ी भीड़
हिसार-जाखल विद्युत रेल लाईन समेत 111.5 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं की शुरुआत
4 सितंबर 2019, 8:33 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
बरवाला/हिसार। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज देर शाम बरवाला पहुंचे। यहां बरवाला में उन्होंने रेलवे की 111.5 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। बरवाला मेें भी सीएम के स्वागत को जन सैलाब उमड़ पड़ा। सीएम ने रेलवे स्टेशन पर 106 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई हिसार-जाखल रेललाइन विद्युतीकरण परियोजना, जमालपुर शेखां-उकलाना के मध्य फाटक संख्या 7 (गांव खनोरा) पर 3 करोड़ की लागत से बने सीमित ऊंचाई सब-वे एवं बरवाला-धांसू के मध्य फाटक संख्या 44 (गांव सरसौद) पर 2.5 करोड़ की लागत से बने सीमित ऊंचाई सब-वे का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने बरवाला को हरियाणा का सबसे बड़ा तोहफा प्रदेश के पहले एयरपोर्ट के रूप में दिया है। हिसार का एयरपोर्ट बरवाला विधानसभा क्षेत्र में आता है और यहां से चंडीगढ़, जम्मू, देहरादून, जयपुर, हरिद्वार के बीच अंतर्राज्यीय कनेक्टिविटी शुरू होने से बरवाला विधानसभा के विकास में अभूतपूर्व तेजी आएगी। इस इलाके में इतनी प्रगति होगी जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। मुख्यमंत्री ने पंजाबी कालोनी, बसंल अस्पताल चौक, अग्रसेन चौक, टैक्सी स्टैंड, सिविल अस्पताल चौक, बसाउ मार्केट, दौलतपुर चौक, खरकड़ा मोड़, रविदास छात्रावास, स्काईलार्क स्कूल, सरहेड़ा तथा उकलाना के गांव मतलोडा, बनभौरी और संदलाना में एकत्रित भारी जनसमूह को संबोधित किया। इस दौरान डॉ. हर्षमोहन भारद्वाज, पवन शर्मा, जितेंद्र जोग, डा. नवनीत गोयल, सचिंद्र जैन, साधुराम जाखड़, राजपाल नियाणा, पंकज बादल, सुरेश लाडवा, नरसिंह सेलवाल सहित पंजाबी समाज व रविदास समाज के लोगों ने फूलमालाओं व पुष्पवर्षा से मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। उकलाना विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भाजपा जिला महामंत्री आशा रानी खेदड़, विनय कुमार, सज्जन कुमार, सत्यवान बालक व सभी ग्राम पंचायतों ने मुख्यमंत्री का स्वागत व अभिनंदन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आने वाले 3 सालों में राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर बल देगी ताकि जनता के जीवन को सुगम व सरल बनाया जा सके। मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा का बरवाला में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना लागू की है और इस योजना का लाभ उन गरीब परिवारों को मिलेगा जिनकी सालाना आय 1.80 लाख है। इसके अलावा राज्य के ऐसे व्यक्तियों को भी पेंशन लाभ दिया जाएगा जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है। ऐसे व्यक्तियों को 3000 रुपये मासिक पेंशन देने का प्रावधान किया जाएगा। इस योजना में आधी राशि केंद्र सरकार तथा आधी राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी। इस मौके पर सांसद बृजेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. डीपी वत्स, सांसद सुनीता दुग्गल, सांसद संजय भाटिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरिंदर सिंह, मीडिया एडवाइजर अमित आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, भाजपा नेता जोगी राम सिहाग व अजय सिंधु सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य लोग माौजूद रहे।
सीएम ने बरवाला वासियों को रोहतक रैली का दिया न्यौता
मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि आने वाली 8 सितंबर को देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोहतक में पधार रहे हैं। इस मौके पर आप लोग अवश्य पधारें और प्रधानमंत्री के विचार सुनें। उन्होंने बरवाला विधानसभा के लोगों से कहा कि वे आने वाले विधानसभा चुनावों में बरवाला विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट देकर विजयी बनाएं और दोबारा भाजपा की सरकार बनाकर हमें सेवा का मौका दें।

0 Comments