हरियाणा : स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने खट्टर सरकार को अब इस नए मुद्दे पर घेरा
05 सितंबर 2019, 08:10 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़/हिसार। खट्टर सरकार की पोल खोलने में जुटी स्वराज इंडिया ने अब भाजपा सरकार को बाजरे की खरीद पर घेरा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने खट्टर सरकार को 2018 में किया वादा याद दिलाया जिसमें भाजपा ने कहा था कि बाजरे की 100% फसल एमएसपी पर खरीदी जाएगी। मगर सरकार ने बाद में रजिस्ट्रेशन की ऐसी शर्त लगा दी जिसके लिए ठीक से व्यवस्था तक नहीं कर पाए। सरकार के मंत्री ने काई बार वायदा किया कि एक एक दाना टरढ पर खरीदेगी सरकार। मगर फसल के मंडी में आने के बावजूद सरकारी खरीद शुरू नहीं की। घोषणा कर दी कि एक अक्टूबर से सरकारी खरीद शुरू होगी। मगर कोई नीति नहीं बनाई, कोई तैयारी नहीं की। खरीद का पत्र एक अक्टूबर को जारी हुआ। किसान उसके बाद मंडी में कभी रजिस्ट्रेशन के लिए भटक रहा था क्योंकि रजिस्ट्रेशन जिनका हो गया सरकार उनके दस्तावेज को स्वीकार नहीं कर रही थी। उस समय स्वराज इंडिया के कार्यकर्ता रेवाड़ी जिले में किसानों के बीच जाकर रजिस्ट्रेशन करवाने में मदद कर रहे थे और मण्डी में किसानों के साथ मजबूती से डटे रहे। इसके चलते 2018 में पहली बार बाजार की 29% फसल सरकारी भाव पर खरीदी गई। जबकि पिछले सालों में इस भाजपा सरकार ने बाजरे की फसल सरकारी भाव पर नहीं खरीदी। योगेंद्र यादव ने हरियाणा सरकार से पूछा है कि जब सरकारी भाव सरकार ने ही तय किया है तो किसान को वह भाव देते क्यों नहीं हो। हरियाणा सरकार ने यही हालात सरसों उत्पादकों के लिए पैदा किए। किसान की आवाज सुनने को सरकार बिल्कुल तैयार नहीं है।
मनोहर कहानियां नहीं, हिसाब चाहिए
स्वराज इंडिया के राज्य अध्यक्ष राजीव गोदारा ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में नए विकल्प के रूप में उभरी स्वराज इंडिया ने बीजेपी की खट्टर सरकार से पिछले दिनों से जन सरोकार के सवाल उठाते हुए "मनोहर कहानियां नहीं, हिसाब चाहिए" के तहत एक श्रृंखला चलाई है। उसके बाद 01 सितम्बर से "जन सरोकार अभियान" पर शहर दर शहर जाकर सरकार की इन मनोहर कहानियों का पदार्फाश किया है।
एक तिहाई युवाओं व एक तिहाई महिलाओं को टिकट देगी पार्टी
स्वराज इंडिया के राज्य अध्यक्ष राजीव गोदारा ने बताया कि हरियाणा में एक नया विकल्प देने के लिए स्वराज इंडिया ने एक तिहाई युवाओं और एक तिहाई महिलाओं को टिकट देने का वादा किया है।
बेरोजगारी के सवाल पर योगेंद्र यादव का सीएम को खुले संवाद का न्यौता
पार्टी उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम ने बताया कि आगामी 9 सितंबर को सीएम सिटी करनाल में जनसरोकार यात्रा के समापन पर योगेंद्र यादव ने बेरोजगारी के सवाल पर मनोहर लाल खट्टर को खुले संवाद के लिए आमंत्रित किया है। रोजगार के मोर्चे पर यह सरकार इस कदर विफल हुई है कि बेरोजगारी में बड़े राज्यों की श्रेणी में हरियाणा आज नंबर 1 पर है, लेकिन विडम्बना है कि सरकार इस मुद्दे पर भी अपनी पीठ थपथपा रही है।


0 Comments