मंडी आदमपुर : भव्य ने युवाओं के साथ मिलकर पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान
![]() |
| हिसार। आदमपुर रेलवे पार्क में स्वच्छता अभियान की शुरूआत करते हुए भव्य बिश्नोई। |
05 सितंबर 2019, 07:56 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
आदमपुर। आदमपुर रेलवे पार्क में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य भव्य बिश्नोई ने युवाओं के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया तथा पार्क के कायाकल्प के लिए अभियान की शुरूआत की। इस दौरान विधायक रेनुका बिश्नोई भी उपस्थित थी। भव्य ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. जननायक चौ. भजनलाल ने इस पार्क का निर्माण करवाया था, परंतु वर्तमान भाजपा सरकार एवं प्रशासन की उपेक्षा के कारण पार्क में गंदगी का ढेर हो गया था। पार्क की चारदिवारी का पुन: निर्माण करवाया जाएगा तथा पार्क में मिट्टी डलवाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। स्थानीय युवाओं का भारी सहयोग उन्हें इस कार्य में मिल रहा है। स्वच्छ आदमपुर उनका मिशन है और निश्चित तौर पर युवाओं की ताकत से हम समूचे आदमपुर हलके को पूर्ण रूप से स्वच्छ कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के स्वच्छता अभियान के दावे सिर्फ कागजी हैं।


0 Comments