तानाशाही नीतियां थोपकर किसान व आढ़तियों को बर्बाद करने पर तुली है सरकार : कुलदीप बिश्नोई
मंडी आदमपुर में जनसंपर्क अभियान के दौरान बोले कांग्रेस नेता, मिल रहा है भरपूर जनसमर्थन
05 सितंबर 2019, 07:49 PM
![]() |
| हिसार। मंडी आदमपुर मे हलका वासियों से बाचतीत करते हुए विधायक कुलदीप बिश्नोई। |
![]() |
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
आदमपुर। केन्द्रीय कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि 1 करोड़ रूपए निकाले जाने पर 2 प्रतिशत टीडीएस लगाने से मंडियों में आढ़ति एवं जमींदार दोनों को नुकसान होगा। सरकार के नियम व्यापारी व किसानों की सहूलियत के अनुसार होने चाहिए, परंतु वर्तमान सरकार तानाशाही नीतियां थोप रही है। सरकार किसान व आढ़तियों को बर्बाद करने पर तुली है। जमींदारों और आढ़तियों में आपस में लेनदन के पारिवारिक रिश्ते हैं, लेकिन सरकार आढ़ति व जमींदारों में दिवार पैदा करना चाह रही है। सरकार की नीतियां ऐसी रही हैं कि बड़ी-बड़ी बाहरी कंपनियों को तो काम दिया जा रहा है, लेकिन स्थानीय ठेकेदारों, जमींदारों, व्यापारी वर्ग की अनदेखी की जा रही है, जिससे राज्य में बेरोजगारी तो बढ़ी ही है साथ ही साथ किसानों के लिए भी मुसीबतें बड़ी हैं। वे आज आदमपुर हलके के कई गांवों एवं मंडी आदमपुर, लाईनपार क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से बातचीत कर रहे थे। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि हमेशा की तरह आदमपुर हलके में उन्हें भरपूर प्यार, आशीर्वाद और जनसमर्थन मिल रहा है। जनसंपर्क अभियान के दौरान हर जगह से यह बात सामने आ रही है कि लोकसभा चुनाव में लोग लहर में बह गए और आदमपुर हलके से भव्य बिश्नोई की हार का सभी को मलाल है। जिन लोगोंं ने लोकसभा में वोट नहीं दिए और जिन्होंने कभी भी हमारे परिवार को वोट नहीं दिए, उन लोगों को भी इस बात का दुख है और वे ये मानते हैं कि भजनलाल परिवार और आदमपुर हलका दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में यहां से जनता एकजुटता का ऐसा परिचय देगी, जो हमेशा याद रहेगा। कुलदीप ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हर जगह की तरह आदमपुर में भी सिर्फ मोदी लहर ही थी। नौजवान लड़कों ने नहीं देखा कि चौ. भजनलाल ने इस क्षेत्र में कितना विकास किया और रोजगार दिए। उन्होंने यह नहीं देखा कि कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर के हितों के लिए कितना संघर्ष किया, लाठियां खाई, यात्राएं की, धरने, प्रदर्शन हर मंच के माध्यम से हलका वासियों की आवाज को बुलंद किया। फेसबुक, वाट्सअप के माध्यम से भाजपा ने युवाओं को भ्रामक प्रचार से गुमराह कर दिया, लेकिन आदमपुर का हर युवा अब पूर्ण रूप से हमारे साथ है और विधानसभा चुनाव में हमें मजबूती देगा। इस दौरान पूर्व सांसद पं. रामजीलाल, विनोद ऐलावादी, जयवीर गिल, कृष्ण सेठी सरपंच, सुनील गोदारा, सुधीर काकड़ सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



0 Comments