उकलाना में बोले सीएम, दूसरे कार्यकाल में इससे भी ज्यादा करेंगे विकास
जन आशीर्वाद यात्रा का उकलाना में हुआ भव्य स्वागत
पांच साल की उपलब्धियां गिनवाकर फिर से भाजपा सरकार बनाने का किया आह्वान
05 सितंबर 2019, 07:38 PMहरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
उकलाना/हिसार। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा का आज उकलाना में जोरदार हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने वर्तमान कार्यकाल में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य करवाए हैं। जनता के आशीर्वाद से दूसरे कार्यकाल में हरियाणा प्रदेश का इससे भी अधिक विकास करवाएंगे। यहां पहुंचने पर अपार जनसमूह ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ वित्त एवं राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, सांसद सुनीता दुग्गल व संजय भाटिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। उकलाना में सूरेवाला चौक, उकलाना बस स्टैंड व उकलाना मोड सहित अन्य कई स्थानों पर हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, भाजपा जिला महामंत्री आशा रानी खेदड़, सीमा गैबीपुर, कार्यक्रम संयोजक पंकज बिठमड़ा, जोगीराम खुंडिया, ईश्वर सिंहमार, रामफल नंबरदार, शमशेर गिल, बहादुर सिंह नंगथला, राजेंद्र मोलड़, सतबीर भेरिया, कृष्ण फरड़, विजय पाल वाल्मीकि, घनश्याम ओड, समीर इंदौरा, प्रवीन गिल, चंद्र प्रकाश बोस्ती व डॉ. करतार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पर फूलों की वर्षा की गई। मुख्यमंत्री ने रंग-बिरंगे गुब्बारे हवा में उड़ाए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता से जो वादे करके हम पांच साल पहले सत्ता में आए थे उन्हें पूरा करने के लिए हमने हर संभव प्रयास किए हैं। इन पांच सालों में प्रदेश में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण हुआ है, युवाओं को उनकी प्रतिभा और मेरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं, तकनीक व आॅनलाइन प्रणाली के माध्यम से आमजन तक योजनाओं व सेवाओं की सहज पहुंच सुनिश्चित हुई है, पारदर्शी तबादला नीति से कर्मचारियों की समस्याएं कम हुई हैं और गरीब तबके के लिए आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान योजना व श्रमयोगी मानधन जैसी योजनाएं शुरू की गई हैं।
सीएम ने पूछा क्या आप अगले पांच साल के लिए हमारा लाइसेंस रिन्यू करेंगे
मुख्यमंत्री ने जनसमूह से पूछा कि क्या आप अगले पांच साल के लिए हमारा लाइसेंस रिन्यू करेंगे तो लोगों ने जोरदार जयघोष व नारों के साथ उनका समर्थन किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रमों में उमड़ी अपार भीड़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अगले कार्यकाल में वर्तमान कार्यकाल से भी अधिक विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम सत्ता को भोगने नहीं बल्कि जनसेवा के लिए राजनीति में आए हैं, हर गरीब का कल्याण करना ही हमारा प्रमुख ध्येय है और जनता का विश्वास ही हमारी पूंजी है।
दोबारा सेवा का मौका दें, यही आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं : सुभाष बराला
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि जनता इसी प्रकार अपना आशीर्वाद बनाए रखे और अगले पांच साल के लिए भाजपा को पुन: सेवा करने का मौका दें, यही आशीर्वाद लेने मुख्यमंत्री प्रदेश के सभी हलकों की यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 8 सितंबर को रोहतक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। हलके के लोग प्रधानमंत्री के विचारों को सुनने के लिए 8 सितंबर को रोहतक जरूर पहुंचें।
जन आशीर्वाद यात्रा का उकलाना में हुआ भव्य स्वागत
पांच साल की उपलब्धियां गिनवाकर फिर से भाजपा सरकार बनाने का किया आह्वान
हिसार। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान उमड़े जनसैलाब का अभिनंदन स्वीकार करते व जनसभाओं को संबोधित करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। |

0 Comments