शिक्षक दिवस : गांव धान्सू में सम्मानित हुए 51 गुरुजन
मुख्यअतिथि नरेश सेलपाड़ ने शिक्षकों को बताया सच्चा पथ प्रदर्शक
05 सितंबर 2019, 7:25 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। निकटवर्ती गांव धान्सू स्थित लक्ष्य पब्लिक स्कूल में अध्यापक दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में स्कूल व आस-पास के 51 अध्यापकों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान केश कलां एवं कौशल विकास बोर्ड के निदेशक नरेश सेलपाड़ बतौर मुख्यअतिथि मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्य ग्रुप आॅफ एजुकेशन के निदेशक रामनिवास वर्मा ने की। यह जानकारी देते हुए लक्ष्य स्कूल की प्राचार्या राजबाला शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अध्यापकों को अपनी ओर से जहां उपहार भेंट किए। इस दौरान विद्यार्थियों ने एक से बढकर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान मुख्यअतिथि निदेशक श्री सेलपाड़ ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक की जीवन का सच्चा पथ प्रदर्शक होता है। हमें शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। इससे पहले कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बच्चों से शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। शिक्षकों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। सभी शिक्षकों का सम्मान तिलक लगा कर किया गया। इस दौरान रतना वर्मा, रमेश वर्मा, कोच उमेश, जुगबीर सिंह, जोगेन्द्र सिंह सहित भारी संख्या में अभिभावक व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मुख्यअतिथि नरेश सेलपाड़ ने शिक्षकों को बताया सच्चा पथ प्रदर्शक
| हिसार। लक्ष्य स्कूल धान्सू में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित अध्यापकों के साथ मुख्यअतिथि व अन्य। तस्वीर : हरियाणा मीडिया जंक्शन |

0 Comments