हर घर पोषण हर घर रोशन : रैसेपी में सत्याबाला तो स्लोगन में दुर्गा प्रथम


हर घर पोषण हर घर रोशन : रैसेपी में सत्याबाला तो स्लोगन में दुर्गा प्रथम 
जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनीता यादव ने पोषण बारे दी विस्तार से जानकारी


हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज । 05 सितंबर 2019, 7:18 PM
हिसार। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषाहार सप्ताह एडीआर सेंटर में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनीता यादव व सीएमजीजीए स्पर्श द्वारा की गई। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पोषण बारे विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में रैसपी प्रतियोगिता व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया जिसमें सुपरवाईजरों द्वारा विभिन्न पौष्टिक व्यंजन बनाए गए। रैसेपी प्रतियोगिता में सत्याबाला प्रथम, रेखा द्वितीय व मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार स्लोगन प्रतियोगिता में दुर्गा प्रथम, इंदु द्वितीय व सुशीला तृतीय स्थान पर रही। मुख्य अतिथि सीजेएम सुरेंद्र ने हर घर पोषण हर घर रोशन बारे विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम में अर्चना द्वारा पौष्टिक चार्ट का डेमोनाइजेशन दिया गया और पोषाहार पर शपथ भी दिलवाई। इस अवसर पर सीडीपीओ, सुपरवाइजर, स्वास्थ्य विभाग से आई ब्लॉक कोआॅर्डिनेटर, खाद्य बोर्ड से अर्चना वर्मा व होम साईंज कॉलेज से वीनू सांगवान उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments