सिरसा : निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रशासन तैयार, डीसी ने दिए योजना बनाकर काम करने के आदेश



सिरसा : निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रशासन तैयार, डीसी ने दिए योजना बनाकर काम करने के आदेश

उपायुक्त ने विधानसभा चुनाव में 32 प्रकार की जिम्मेवारियों के लिए 35 नोडल अधिकारी की नियुक्ति की


19 सितंबर 2019, 3:299 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। गौरव सोनी कोटली 
सिरसा। चुनाव का कार्य बड़ा ही जिम्मेवारीभरा होता है। चुनाव का निष्पक्ष, स्वतंत्र व शांतिपूर्वक सम्पन्न होना चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी की कार्य प्रणाली पर निर्भर  होता है। इसलिए जिस भी अधिकारी को जो जिम्मेवारी चुनाव कार्य से संबंधित दी जाती है, उसे पूरी तन्मयता व प्राथमिकता के साथ पूरा करें। यह बात उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बुधवार को लघुसचिवालय स्थित सभागार कक्ष में आयोजित विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त किए गए नोडल आॅफिसर की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को उनकी जिम्मेवारियों व इससे संबंधित चुनाव आयोग की गाइड लाइन के बारे में अवगत करवाते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधानसभा चुनाव को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए 35 नोडल आॅफिसर की नियुक्ति की है, जोकि चुनाव से जुड़े 32 प्रकार  की जिम्मेवारियों को निभाएंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर, सिटीएम कुलभूषण बंसल, चुनाव तहसीलदार रामनिवास सहित नोडल आॅफिसर उपस्थित थे। उपायुक्त ने विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त किए नोडल आॅफिसर को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव कार्य से जुड़े अधिकारी के लिए यह आवश्यक है कि वह अपनी जिम्मेवारियों के प्रति हर प्रकार से अवगत हो और चुनाव आयोग की हिदायतों का उसे पता हो। अधिकारी को जितनी अधिक जानकारी अपने कार्य के बारे में होगी उसे चुनाव के समय दिक्कत आने की संभावना उतनी ही कम रहेगी। इसलिए सभी नोडल आॅफिसर उनके लिए निर्धारित किए गए कार्यों के बारे में अभी से प्लानिंग बनना शुरू कर दें। यदि अभी से कार्यों की योजना बनाकर चलोगे तो चुनाव के समय में परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों का लोकसभा चुनाव करवाने का अनुभव है, इसलिए कोई अधिक परेशानी नहीं होनी चाहिए। लेकिन चुनाव आयोग की समय-समय पर हिदायतें बदलती रहती है, इसलिए अधिकारी अपने कार्यों के बारे आयोग द्वारा जारी हिदायतों को रोजाना वैबसाइट पर चैक करते रहें और सभी हिदायतों बारे अपडेट रहें। इसी प्रकार जिला चुनाव प्रबंधन योजना व इससे जुड़े अन्य कार्यों के लिए जिला सांख्यिकीय अधिकारी, साइबर सुरक्षा के लिए डीएसपी मुख्यालय, माईक्रोआब्जर्वर के लिए सीईओ जिला परिषद, स्टार कैंपेनर की वीडियोग्राफी के लिए संबंधित एआरओ, मीडिया सेंटर के लिए डीआईपीआरओ, मतदान के दिन कर्मचारियों को पेड होलीडे के लिए औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के उप निदेशक, फ्लाइंग स्क्वेयड टीम, वीडियो व्यूइंग टीम, स्टेटिक सर्विलांस टीम व अकाउंट्स टीम के लिए डीईटीसी (सेल्स), सुविधा, समाधान व सुगम पोर्टल के लिए संबंधित आरओ नोडल आॅफिसर होंगे। इस प्रकार से अन्य चुनाव कार्यों के लिए भी नोडल आॅफिसर नियुक्त किए गए हैं।

तैनात किए गए हैं 35 नोडल आफिसर 
डीसी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से शांतिपूर्वक, निष्पक्ष व स्वतंत्र रूप से सम्पन्न करवाने के उद्ेश्य से 35 नोडल आॅफिसर की नियुक्ति की है। इन सभी नोडल आॅफिसर को चुनाव से संबंधित 32 प्रकार के कार्यों के निर्वहन की जिम्मेवारी दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी नोडल आॅफिसर अपनी जिम्मेवारियों के प्रति जवाबदेह होंगे और किसी भी प्रकार की कोताही के लिए स्वयं जिम्मेवार होंगे। कोई भी अधिकारी यदि किसी प्रकार की कोताही चुनाव ड्यूटी में बरतता है, तो उसका जवाब चुनाव आयोग को सीधे तौर पर स्वयं को देना होगा। इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता के साथ अपनी जिम्मेवारियों को निभाएं। यदि किसी अधिकारी को अपने कार्य के बारे में किसी प्रकार की शंका या दिक्कत है, तो उस बारे में उच्च अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर सकते हैं।

               

Post a Comment

0 Comments