हरियाणा : इन चार विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों को सरकार ने दिया है यह बड़ा लाभ

हरियाणा : इन चार विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों को सरकार ने दिया है यह बड़ा लाभ 


हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज । 21 सितंबर 2019, 10:28 AM
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के चार विश्वविद्यालयों, नामत: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार और लाला लाजपतराय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, हिसार के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंशदायी भविष्य निधि (सीपीएफ) के स्थान पर पेंशन योजना का विकल्प लेने का एक और अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया है। वित्त विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि यदि सेवानिवृत्त कर्मचारी पेंशन योजना का विकल्प लेते हैं तो उन्हें सीपीएफ के कारण अदा की गई समस्त राशि लौटानी होगी, जैसाकि अन्य सेवारत कर्मचारियों के मामले में किया गया है।उन्होंने बताया कि सरकार के इस निर्णय से 529 सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लाभ होगा, जिनमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 63, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के 52, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के 371 और लाला लाजपतराय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, हिसार के 43 कर्मचारी शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments