निसिंग : बच्चों ने जाने बेहतर स्वास्थ्य के गुर


 निसिंग : बच्चों ने जाने बेहतर स्वास्थ्य के गुर

29 सितंबर 2019, 4:48 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। रिंकू गोंदर 
निसिंग। हरियाणा सरकार द्वारा आयुष विभाग की ओर से चलाए गए पोषण माह अभियान के तहत कस्बे के राजकीय कन्या विद्यालय में  प्रिंसिपल उमा रेड्डू की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पहुंचे डा. राजबीर व डा. समर्थ चोपडा ने छात्राओं को बेहतर स्वास्थ्य के गुर दिए। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम हमें अपने शरीर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वही अपने आसपास में भी स्वच्छता कायम रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें खानपान से पूर्व हमेशा अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह साफ करने की आदत डालनी चाहिए। स्वच्छ व गुणवत्तायुक्त ताजे भोजन का सेवन करना चाहिए। खाने में दूध, हरी सब्जियां व सलाद जरूर ले। इस दौरान छात्राओं  के स्वास्थ्य की जांच कर दवा वितरित की गई। े उमा रेड्डू ने जानकारी को दैनिक जीवन में अपनाते हुए दूसरों को भी जानकारी देने के लिए प्रेरित किया। मौके पर फार्मासिस्ट राजबाला व मुकेश ने सहयोग किया

निसिंग। राजकीय कन्या स्कूल में स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देते चिकित्सक


Post a Comment

0 Comments