निसिंग : आहरण वितरण अधिकारियों ने सीखीं सेवा रिकार्ड आनलाईन करने की बारीकियां
29 सितंबर 2019, 4:45 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। रिंकू गोंदर
निसिंग। कस्बे के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक दिवसीय खंड स्तरीय शिक्षक सेवा रिकार्ड आनलाईन करने हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें एचआरएमएस सेवा पंजी तैयार करने की बारीकियों से अवगत करवाया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कुमारी अपूर्वा तथा खंड शिक्षा अधिकारी ज्योत्सना मिश्रा ने किया। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के सेवा का रिकॉर्ड आॅनलाइन किया जा रहा है। इसके लिए खंड स्तर पर स्रोत व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया गया। अक्टूबर माह में इस कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। इसमें विद्यालय मुखिया और संबंधित कर्मचारी सेवा संबंधी रिकार्ड को आॅनलाइन करेंगे। इस कार्य हेतु प्रत्येक आहरण वितरण अधिकारी के साथ एक सक्षम व्यक्ति को प्रशिक्षित किया गया। वहीं कुमारी अपूर्व ने सभी स्रोत व्यक्तियों को बताया कि यह एक जटिल प्रक्रिया है जिसे पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करना जरूरी है। एक बार सर्विस बुक आॅनलाइन होने के बाद कर्मचारियों के फॉर्म भी आॅनलाइन हो जाएंगे। उन्हें विभिन्न कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। कार्यशाला में खंड के 35 स्कूलों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पवन कुमार, मुख्याध्यापक जयप्रकाश शर्मा, देवेंद्र सिंह व कमलजीत सिंह सहित अन्य ने सहयोग दिया।
![]() |
| निसिंग। राजकीय स्कूल में कार्यशाला के तहत जानकारी देती सुशासन सहयोगी अपूर्वा |


0 Comments