निसिंग : राखी गिब्रानी ने बच्चों को दिया सेहत, शिक्षा व सफलता का मूलमंत्र
गोंदर स्थित स्वामी अमर देव आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम
![]() |
| निसिंग : गांव गोंदर के स्वामी अमरदेव आदर्श विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक व खेल अधिकारी। |
हरियाणा मीडिया जंक्शन। रिंकू गोंदर । 29 सितंबर 2019, 4:38 PM
निसिंग। गांव गोंदर स्थित स्वामी अमर देव आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की खेलों के प्रति रूचि बढ़ाने को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में युवा एवं खेल विभाग के डीएसओ राजेश कुमार व वाईसीओ जोगिंद्र सिंह पहुंचे। प्रबंधक गोविंद व प्रिंसिपल राखी गिब्रानी ने जिनका फूलों से स्वागत किया। एनसीसी सैनिक छात्रों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी । राजेश कुमार नेने कहा कि हमें अपने भोजन की पौष्टिकता व गुणवत्ता एवं स्वच्छतापर विशेष ध्यान देना चाहिए। वहीं अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित करते हुए योगासन से प्रारंभ करना चाहिए। इससे शरीर के प्रत्येक हिस्से में आॅक्सीजन पहुँचने से शरीर भयंकर बीमारियों से बचता है। पौष्टिक भोजन के सेवन से शरीर स्वस्थ व दीघार्यु होती है। प्रतिदिन दूध व हरी सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। वहीं जोगिंद्र सिंह ने बेहतर स्वास्थ्य मेंं खेलो के महत्व पर गागर में सागर भरने वाली जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि भोजन खाने के रस बनता है। फिर क्रम से रक्त, मांस, अस्थि व अंत में मज्जा का निर्माण होता है। जो शरीर को ऊर्जा से भरपूर रखता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन खेलने के लिए प्रेरित किया जिससे पाचन शक्ति मजबूत रहने के साथ ही शरीर सुंदर व सुडोल बनता है। प्रधानाचार्या राखी गिब्रानी ने कहा कि छात्रों को अपने भोजन, निद्रा, खेल व पढ़ाई को कभी अनदेखा नहीं करना चाहिए। लक्ष्य निर्धारित कर समयबद्ध होकर कार्य करने चाहिए। यही सफलता का मूलमंत्र है।


0 Comments