लाइफस्टाईल : पाना है अगर स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा तो बेहतर हैं ये ब्यूटी फूड
त्वचा हमारे शरीर का सुरक्षा कवच है। पर हम इस सुरक्षा कवच को खूबसूरत बनाने पर जितना ध्यान देते हैं, उतना उसकी सेहत पर नहीं देते। सच यह है कि कई बीमारियों का सबसे पहला संकेत हमारी त्वचा ही देती है। त्वचा हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है। त्वचा की कई लेयर्स होती हैं और हर लेयर की अपनी जरूरतें होती हैं और हर लेयर की देखभाल अलग-अलग तरीकों से की जा सकती है। समय से पहले त्वचा का उम्रदराज दिखना यानी झुर्रियां, काले धब्बे, त्वचा का ढीलापन, चेहरे पर महीन रेखाओं का उभरना त्वचा की आम समस्याएं हैं। खराब जीवनशैली की वजह से त्वचा की खुद को ठीक करने की क्षमता कम हो जाती है। पोषक तत्वों की कमी व हार्मोनल असंतुलन के कारण भी इन दिक़्कतों को बढ़ावा मिलता है। पेट की गड़बड़ी, इम्यून सिस्टम का अति सक्रिय होना इत्यादि भी खराब त्वचा की वजह हो सकती है। इनसे जूझने के लिए आपको त्वचा को ऊपर से ज्यादा त्वचा को अंदर से पोषण की जरूरत होती है। यहां हम आपको कुछ ऐसे फूड्स बताएंगे, जो आपकी त्वचा की सेहत को हमेशा दुरुस्त रखेंगे।
टमाटर
टमाटर में तमाम तरह के प्राकृतिक विटामिन जैसे ए, के, बी1, बी5, बी6, बी7 और विटामिन सी व अन्य कई मिनरल्स होते हैं। इसमें पाया जानेवाला ऐंटीआॅक्सिडेंट लाइकोपीन जवां दिखने में मदद करता है। पराबैंगनी किरणों से बचाव करने के अपने गुण की वजह से इसे नैचुरल सन प्रोटेक्टर भी कहा जाता है। इसलिए अब इसे केवल त्वचा पर लगाएं नहीं, बल्कि अपनी डायट का भी हिस्सा बनाएं।
कोको पाउडर और चॉकलेट
चॉकलेट के अंदर मौजूद ऐंटी-आॅक्सिडेंट्स त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। चॉकलेट का ऐंटी-इनफ़्लैमेटरी गुण त्वचा में सूजन को कम करके उसे भीतर से दमक देता है। चॉकलेट में मौजूद फ़्लैवोनॉइड त्वचा को हानिकारक पराबैंगनी किरणों से सुरक्षित रखता है, झुर्रियां दूर करता है और त्वचा को नमी प्रदान करता है।
पपीता
पपीते में बीटा हाइड्रॉक्सी एसिड यानी बीएचएए पाया जाता है। बीएचएए एक्सफॉलिएटर की तरह काम करता है। यानी इसमें त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने की क्षमता होती है, जिससे त्वचा ज्यादा मुलायम और चिकनी होती है। साथ ही यह फल बीएचएए के जरिए त्वचा की गंदगी और तेल को भी हटाता है, जो मुहांसों की मुख्य वजह है। यह आपकी इम्यूवनिटी इंफेक्शन्स के विरुद्ध लड़ने में मदद करता है। केवल एक पपीते में इतना विटामिन सी होता है, जो हमारी प्रतिदिन की विटामिन सी की आवश्यकता का लगभग 200 प्रतिशत होता है। इस तरह से ये आपकी प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है।
पालक
पालक में कैल्शियम, पोटैशियम व बीटा केरोटीन, मैग्नीशियम व आयरन जैसे महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट्स होते हैं। इतना ही नहीं पालक विटामिन ए, बी व सी का भी अच्छा स्रोत है।
चुकंदर
गुलाबी रंग का चुकंदर विटामिन्स और मिनरल्स का खजाना है। इसका नियमित सेवन करने से मुहांसे और दाग कम होते हैं। चुकंदर खाने के साथ-साथ त्वचा पर फेस मास्क के रूप में लगाने से भी फायदा मिलता है। इसमें मौजूद आयरन, पोटैशियम, कॉपर, विटामिन सी की वजह से आपकी त्वचा बिल्कुल साफ और दमकती हुई नजर आने लगती है।
बादाम
बादाम त्वचा के लिए फायदेमंद विटामिन ई से भरपूर है। विटामिन ई एक घुलनशील विटामिन है और इसमें पर्याप्त मात्रा में नमी होती है। यह नमी हमारी त्वचा और बालों के लिए बहुत जरूरी है। यह विटामिन एक तरह का ऐंटीआॅक्सीडेंट है, जो शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाता है। विटामिन ई बालों के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि ये त्वचा को झुर्रियों से दूर रखता है यानी विटामिन ई वाले पदार्थों के सेवन से आप बढ़ती उम्र की गति को धीमा कर सकती हैं। विटामिन ई से बाल तेजी से बढ़ते हैं। ये बालों को सुंदर, घना, चमकदार बनाने में मदद करता है।
अलसी
ओमेगा 3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत, जो रोमछिद्रों की सफाई करता है। शाकाहारी लोगों के लिए अलसी वरदान है, क्योंकि मछली में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड अलसी में मौजूद होता है। साथ ही इसमें ऐंटीआॅक्सिडेंट्स, फाइबर व अल्फा लिनोलेइक एसिड, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, केरोटिन, थायमिन और नियासिन भी मौजूद होते हैं।
नींबू
नींबू में विटामिन सी, विटामिन बी और फॉस्फोरस की प्रचुर मात्रा होती है। शक्तिशाली ऐंटीआॅक्सिडेंट होने के कारण यह आपकी त्वचा के लिए भी शानदार काम करता है। नींबू में पाए जानेवाले प्राकृतिक एसिड आपकी मृत कोशिकाओं को हटाते हैं और उम्र के निशां कम करते हैं।
गाजर
विटामिन सी और केरोटिन से भरपूर गाजर से त्वचा का निखार बढ़ता है। इसे ग्लोइंग त्वचा के लिए पावरहाउस भी माना जा सकता है। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन त्वचा को सेहतमंद बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गाजर में विटामिन सी भी प्रचुर मात्रा में होता है, जिससे डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद मिलती है। एक ग्लास गाजर का जूस पीकर या फिर इसे सलाद में शामिल कर अपनी त्वचा में निखार लाएं।

0 Comments