लानत है सरकारी स्कूल के इस अध्यापक पर, लिफ्ट देकर महिला को होटल में ले जाकर किया गंदा काम
जेवरा के सरकारी स्कूल में अध्यापक है आरोपित नरेंद्र
17 नवंबर 2019, 3:16 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। सरकारी स्कूलों के अध्यापकों की गंदी करतूतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी कालांवाली के स्क्ूल में छात्राओं से गंदी बातें करने वाले शैतान अध्यापक व रोहतक के एक सरकारी स्क्ूल में गंदी करतूत करने वाले शिक्षक-शिक्षिका की कहानी को तो लोग ठीक से भुला ही नहीं पाए थे कि अब जिला हिसार के एक और सरकारी स्कूल के अध्यापक ने अपनी गंदी करतूत से पूरे शिक्षक समाज को कलंकित किया है। बताया जा रहा है कि इस हैवान अध्यापक ने जींद जिले की एक गांव की महिला को कैंट के पास से गाड़ी में हांसी छोड़ने की बात कहकर लिफ्ट दी। टीचर उसे छोड़ने के बजाय होटल में ले गया और नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद टीचर ने उसे मोबाइल नंबर भी दिया और कैंची चौक पर छोड़ दिया। महिला घर पहुंचकर गुमसुम रहने लगी। परिजनों ने जब दबाव डालकर उसके गुमसुम रहने का कारण पूछा तो उसने सारी बात बता दी। पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपित अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। आरोपित नरेंद्र जेवरा गांव के राजकीय स्कूल में टीचर है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि 9 सितंबर को वह हिसार अपने बहन के घर सिवानी आई हुई थी। अगले दिन वह जींद जाने के लिए हिसार पहुंची तो एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर कैंट के पास पहुंच गई। वहां पर उसे कार सवार मिला। उसने उसको हांसी उतारने की बात कही। इसी दौरान कार सवार ने उसको पीने के लिए पानी दिया। वह पानी पीने से अर्ध बेहोश हो गई। महिला के मुताबिक इसके बाद वह व्यक्ति गाड़ी मोड़ कर हिसार के एक होटल में ले आया। इससे पहले उसने होटल में आने की बात पर विरोध किया तो उसने एक काम होने की बात कही। महिला ने शिकायत में कहा कि बेहोश होने के बाद उस व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म किया और उसे कैंची चौक पर उतार कर चला गया।महिला किसी तरह जींद पहुंची। बाद में महिला को वह व्यक्ति अपना नंबर भी दे गया। इसी दौरान महिला ने गाड़ी का नंबर भी देख लिया। महिला घर पहुंचने के बाद चुप रहने लगी। परिवार ने पूरी बात पूछी तो उसने बात बताई। अब महिला के बयान पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

0 Comments