महिलाएं कृप्या सावधान ! बीच रास्ते अनजान से भूलकर भी न लें लिफ्ट

 
महिलाएं कृप्या सावधान ! बीच रास्ते अनजान से भूलकर भी न लें लिफ्ट

17 नवंबर 2019, 4:01 PM
संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन

हिसार। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। कोई जगह ऐसी नहीं बची, जहां महिलाएं खुद को महफूज महसूस कर सकें। घर हो या बाहर, बाजार हो या स्कूल, महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं। अब तो हैवानों ने सड़क पर अकेली जा रही महिलाओं को भी लिफ्ट देने के बहाने उनकी आबरू लूटना शुरु कर दिया है। इसलिए महिलाओं को घर से निकलने के बाद बहुत ही ज्यादा  सावधान रहने की जरुरत है, खासकर तब जब वो किसी अनजान से लिफ्ट ले रही हों। वैसे महिलाओं की बेहतरी इसी में है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति से भूलकर भी लिफ्ट न लें, वरना उन्हें बहुत महंगा पड़ सकता है। यहां हिसार में ऐसा ही हुआ एक महिला के साथ। यहां एक सरकारी स्क्ूल के अध्यापक ने सड़क पर वाहन का इंतजार कर रही एक महिला को अपनी कार में लिफ्ट दी और फिर उसे होटल ले जाकर पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर दुराचार किया। इससे पहले भी कार में लिफ्ट देकर महिलाओं के साथ दुराचार करने व लूटपाट की अनेक घटनाएं प्रकाश में आ चुकी हैं लेकिन जागरूकता के अभाव में महिलाएं अनजाने में इन हवस के शैतानों से लिफ्ट ले बैठती हैं और ये हैवान उनकी इज्जत के साथ खिलवाड़ करते हैं बल्कि बार-बार उन्हें ब्लैकमेल कर दुराचार करते रहते हैं। कई मामलों में तो ये शैतान महिलाओं से दुराचार करते हुए वीडियो बना लेते हैं तथा फिर इस वायरल करने की धमकी देकर या परिजनों को दिखाने की धमकी देकर बार-बार महिला की आबरू से खिलवाड़ करते हैं। हरियाणा मीडिया जंक्शन हर बेटी व महिला से अपील करता है कि वे सड़क पर किसी भी अनजान व्यक्ति से लिफ़ट न लें, वरना वे किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकती हैं जैसे अभी हाल ही में यह महिला सरकारी अध्यापक के चंगुल में फंस कर अपनी इज्जत तार-तार करवा चुकी है। इसलिए घर से बाहर निकलने के बाद हर कदम सोच समझकर व सावधानीपूर्वक रखने की जरूरत है।


यह मोबाइल एप हमेशा अपने मोबाइल में रखें महिलाएं 

महिलाएं अपने मोबाइल में दुर्गा शक्ति माबाइल एप हमेशा डाउनलोड करके रखें। यदि आप मजबूरीवश लिफ्Þट ले भी लेती हैं तो अपने परिजनों को उस गाड़ी का नंबर व लोकेशन जरूर मैसेज कर दें ताकि आपात स्थित में वे आपको जल्दी से खोज सकें। लिफ्ट देने वाले की हर हरकत का ध्यान रखें व यदि वह गाड़ी सुनसान जगह की ओर ले जाता दिखाई दे तो गाड़ी का नंबर व लोकेशन तुरंत दुर्गा शक्ति एप पर मैसेज कर दें ताकि पुलिस तुरंत आप तक पहुंच सके। दुर्गा शक्ति नाम के इस एप से फिमेल्स के नाम, पता और लोकेशन भी ट्रेस किया जा सकता है जिसके बाद उस जगह पर तुरंत पुलिस पहुंच जाती है। खास बात यह है कि इसके लिए सभी महिला पुलिस थानों में एक्स्ट्रा गाडिय़ां भी दी गई हैं, जो सिर्फ इस एप के लिए काम कर रही हैं।





Post a Comment

0 Comments