हरियाणा मीडिया जंक्शन अपील : अपने मोबाइल में ये एप्स जरूर रखे हर बेटी
17 नवंबर 2019, 4:22 PM
संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
हिसार। आज महिलाएं कहीं भी महफूज नहीं हैं। घरों के अंदर अपनों से तो बाहर कदम-कदम पर गंदी नियत लेकर घूम रहे हवस के शैतानों ने बहन-बेटियों का जीना दुश्वार कर दिया है। पढ़ाई व नौकरी के सिलसिले में बेटियों को घर से दूर भी जाना पड़ता है। ये हैवान ऐसी बेटियों व महिलाओं पर भी नजर रखते हैं तथा मौका पाकर उन्हें परेशान करते हैं। हर माँ-बाप व अभिभावक हर वक्त अपनी बेटी के साथ भी नहीं रह सकते तो फिर ऐसा क्या किया जाए कि बेटियां घर से दूर रहकर भी महपुूज रहें। उन्हें कोई मनचला परेशान करे तो वे क्या करें। हरियाणा मीडिया जंक्शन आज तमाम बेटियों व महिलाओं से अपील करता है कि वे अपनी सुरक्षा के मद्देनजर अपने मोबाइल में कुछ जरूरी मोबाइल एप्स जरूर रखें ताकि मुसीबत के वक्त जरूरत पड़ने पर मदद ली जा सके। महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से हरियाणा सरकार के अलावा विभिन्न कम्पनियों एवं समाज सेवी संस्थाओं ने मोबाइल एप्प लॉन्च किये हैं। इन मोबाइल एप्पस की सहायता से मुसीबत की घड़ी में महिलाएं किसी भी पल सहायता की उम्मीद कर सकती हैं। अधिकतर मोबाइल एप्प केवल एक बटन दबाते ही दर्ज किये गये नंबर तक संदेश पहुंचाने की सुविधा देते हैं। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गये यह मोबाइल एप्प विभिन्न मॉडर्न फीचर्स से भी लैस हैं। आइयें जानते हैं महिला सुरक्षा के लिए बनाये गये कुछ मोबाइल एप्प एवं उनकी विशेषताओं के बारे में:
1. दुर्गा शक्ति : हरियाण पुलिस द्वारा तैयार किया दुर्गा शक्ति मोबाइल एप्स महिलाओं की सुरक्षा में बहुत ही महत्वपूर्ण है। महिलाएं अपने मोबाइल में दुर्गा शक्ति माबाइल एप हमेशा डाउनलोड करके रखें। इस एप से फिमेल्स के नाम, पता और लोकेशन भी ट्रेस किया जा सकता है जिसके बाद उस जगह पर तुरंत पुलिस पहुंच जाती है। खास बात यह है कि इसके लिए सभी महिला पुलिस थानों में एक्स्ट्रा गाड़िय़ां भी दी गई हैं, जो सिर्फ इस एप के लिए काम कर रही हैं।
2. सेफ्टीपिन : यह एप्प जीपीएस से लगातार उपयोगकतार्ओं स्थान की समीक्षा करता है तथा आपातकाल के दौरान आपातकालीन नंबर पर वन-टच अलर्ट सेवा की सुविधा देता है और साथ ही साथ आपातकाल के दौरान आस-पास के सुरक्षा स्थानों के बारे में भी बताता है। यह एप्प हिंदी, अंग्रेजी, बहासा और स्पेनिश भाषाओं में तथा एंड्रॉयड फोन पर उपलब्ध है।
3. वीमेन सिक्यूरिटी : अधिकांश सुरक्षा ऐप्स आपातकालीन संख्याओं पर त्वरित संदेश भेजने की सेवा प्रदान करते हैं। लेकिन इस एप्प से उपयोगकर्ता 45 सेकंड की आवाज रिकॉर्ड करके आपातकालीन नंबर पर सन्देश के रूप में भेज दे देता है।
4. शेक2सेफ्टी : यह महिला सुरक्षा एप्प में से एक है जो कुछ गंभीर परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के लिए बनाई गई है। इस एप्प के माध्यम से एसओएस संदेश बस फोन को हिलाकर या पॉवर बटन को 4 बार दबाकर पूर्वनिर्धारित संपर्कों को भेजा जा सकता है। हालांकि, फोन शेकिंग विकल्प को किसी भी समय उपयोगकतार्ओं द्वारा सक्रिय या निष्क्रिय किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में जहां उपयोगकर्ता प्रभावी रूप से फोन को संचालित करने में असमर्थ है, एप्प बहुत उपयोगी है क्योंकि आपातकालीन संदेश को ट्रिगर करना बहुत आसान है।
5. बीसेफ : यह एप्प उपयोगकर्ता (महिलाओं) की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उसके गार्जियन तथा दोस्तों को लाइव स्थान के बारे में बताता है। उपयोगकर्ता, संकट की परिस्थितियों में एसओएस सेवा का लाभ उठा सकता है जो सभी आपातकालीन संपर्कों को जीपीएस स्थान के साथ संदेश भेजता है।
6. वाच ओवर मी एप्प : महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थान ट्रैकिंग सबसे अहम् कड़ी होती है। इस एप्प का इस्तमाल करने वाले की स्थान ट्रैकिंग आसानी से की जा सकती है। चयनित संपर्क, एप्प का उपयोग करके उपयोगकर्ता के स्थान को जान सकते हैं और उपयोगकर्ता अपने जीपीएस स्थान को ट्रैक करने के लिए अनुमति देने का समय भी निर्दिष्ट कर सकते हैं। यदि उपयोगकर्ता पूर्व-निर्दिष्ट समय पर नियत स्थान पर 'चेक इन' करने में विफल रहा है तो एप्प इसके बारे में संपर्कों को सूचित करेगा। इसके अलावा, तनाव की स्थिति के दौरान, उपयोगकर्ता फोन के कैमरे के माध्यम से सब कुछ रिकॉर्ड करने के लिए अपने फोन को बस हिला कर सबकुछ रिकॉर्ड कर सकता है। उच्च अपराध दर वाले क्षेत्र में प्रवेश करते समय मेरे ऊपर देखो उपयोगकतार्ओं को भी सूचित करता है।
7. स्मार्ट : यह एप्प समस्याग्रस्त परिस्थितियों में उपयोगकर्ता के संदेश (एसओएस मैसेजिंग सेवा) को पसंदीदा संपर्कों को भेजती है। इस एप्प में संकट की परिस्थितियों में एक पैनिक बटन दिया होता है उसे दबाने पर तुरंत संपर्कों को संदेश भेजा जा सकता है।
8. चिल्ला : यह सबसे नवीन महिला सुरक्षा एप्प है जो उपयोगकतार्ओं के संकट की परिस्थितियों में चिल्लाने पर एसओएस संदेश को सक्रिय कर देता है और स्वचालित रूप से उपयोगकतार्ओं के स्थान के साथ पूर्व-निर्धारित संपर्कों को अलर्ट संदेश भेज देता है। इस एप्प को इस्तेमाल करने के लिए उपयोगकर्ता को पॉवर बटन को पांच बार दबाना होता है फिर यह एप्प एसओएस संदेश उसके परिजनों को भेज देता है।
9. सिक्योर हर एप्प : यह एप्प संकट की परिस्थितियों में परिजन और दोस्तों आपातकालीन संदेश भेज देता है। उपयोगकर्ता को बस एप्प आइकन को केवल दो बार टैप करने की आवश्यकता होती है फिर एसओएस संदेश के रूप में उपयोगकर्ता के पूर्व-निर्धारित संपर्कों को अलर्ट संदेश भेज देता है।
10. स्टे सिक्योर : यह एप्प दुसरे सुरक्षा एप्प के जैसे ही संकट की स्थितियों में आपातकालीन संदेश सुविधा प्रदान करता है। इस एप्प को इस्तेमाल करने के लिए उपयोगकर्ता केवल पावर बटन को 5 बार दबाना होता है फिर एप्प आपातकालीन संपर्कों को अलर्ट संदेश भेज देता है। इसके साथ-साथ उपयोगकर्ता मुफ्त में एसओएस एसएमएस सेवा का उपयोग कर सकते हैं जो संदेश को पांच संपर्कों में भेजता है। यह एप्प इंटरनेट कनेक्शन के बिना भी कार्य करता है।
11. टैक्सीपिक्सी : यह एप्प अकेले यात्रा करने वाले यात्रियों को विश्वसनीय और भरोसेमंद परिवहन की सुविधा प्रदान करता है। यह उन जगहों पर सस्ते किराए दर पर कैब सेवा प्रदान करता है जहां सार्वजनिक परिवहन प्राप्त करना मुश्किल होता है। इस एप्प की खासियत है की यह बिना इन्टरनेट या खराब से खराब इन्टरनेट सेवा में भी अच्छी तरह से काम करता है।
12. इंदिरा शक्ति एप्प : यह एप्प महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से बनाया गया बेहद उपयोगी एप्प है। एक बार डाउनलोड करने के बाद यह एप्प आॅफलाइन भी काम करता है। इसमें सेफ्टी फीचर के तौर पर महिला को चार लोगों के मोबाइल नंबर दर्ज करने होते हैं। आपातकाल में उपयोग हेतु इसमें दो विकल्प दिए गये हैं।पहला, आवश्यकता पड़ने पर एप्प आॅन करें और ह्यप्रेसह्ण बटन को दबाना होता है। बटन दबाते ही दर्ज किये गये नंबर पर स्वत: ही कॉल तथा मेसेज चला जायेगा। दूसरा, यदि महिला अथवा उपयोगकर्ता मोबाइल अनलॉक करने की स्थिति में नहीं है तो वह मोबाइल के पावर बटन को तीन बार दबाये, इससे दर्ज किये गये नंबरों पर कॉल तो जाएगा ही साथ ही सहायता की मांग का मेसेज भी चला जायेगा। सबसे खास, दोनों की विकल्पों में मेसेज के साथ-साथ मुसीबत में पड़े व्यक्ति की लोकेशन भी मेसेज के साथ ही भेजी जाती है। इसे गूगल प्ले स्टोर से नि:शुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। इसे भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को समर्पित किया गया है तथा उन्हीं के नाम पर इसका नाम रखा गया है।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए है वूमेन पावर लाइन अप
वूमेन पावर लाइन अप केवल महिलाओं के लिए ही शुरु की गई है। इसकी खासियत यह है कि राज्यभर में से जब भी कोई महिला 1091 नंबर पर कॉल करेगी तो उसकी बात हमेशा महिला अधिकारी से ही होगी ताकि वह बेझिझक अपनी समस्या बता सके। इस तरह के मामलों में शिकायत करने वाली महिलाओं की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। जांच या कार्रवाई के लिए पुलिस न तो कभी उसके घर जाती है और न ही उसे थाने अथवा पुलिस चौकी पर बुलाया जाता है। यहां तक कि अगर शिकायत करने वाली महिला से रूबरू बातचीत की जरूरत भी तो उसे कॉलेज, केंटीन अथवा किसी ऐसी जगह पर बुलाया जाता है जिससे उसकी गोपनीयता बनी रहे। वहां भी महिला पुलिस अधिकारी उससे सादा वर्दी में मिलकर ही बात करती है। समस्या का समाधान होने के बाद भी संबंधित महिला से 2 साल तक नियमित फीड बैक लिया जाता है ताकि उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। आईजी नवनीत ने बताया कि इसके लिए उनकी हर जिले में अलग यूनिटें बनी हुई हैं।
आपातकालीन मदद के लिए है डायल-100
किसी भी तरह की आपात परिस्थिति में पुलिस मदद के लिए डायल-100 स्कीम है। हालांकि यह कई राज्यों में पहले से ही लागू है। इसमें भी केंद्रीयकृत कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसमें कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह की मदद के लिए 100 नंबर पर डायल कर सकता है। कंप्यूटराइज्ड सिस्टम के माध्यम से उसकी कॉल तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन के साथ-साथ पीसीआर वैन को ट्रांसफर कर दी जाती है। इसमें शिकायतकर्ता को तुरंत रिस्पांस मिले, इस पर फोकस किया जाता है। इसमें मौका के हालात के हिसाब से जो भी कानूनी कार्रवाई बनती है, वह की जाती है।
ये हैं जरूरी हेल्पलाइन
महिला हेल्पलाइन : 1091
चाइल्ड हेल्पलाइन : 1098
आग और बचाव : 101
एम्बुलेंस हेल्प लाइन : 108
पुलिस नियंत्रण कक्ष : 100
हेल्पडेस्क टोल फ्री नंबर :18001802128


0 Comments