सावधान ! रद्द नहीं हुई क्लर्क भर्ती परीक्षा, फेक है वायरल लेटर
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन बोले, सही समय पर होगी परीक्षा
![]() | ||
| हिसार। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फेक लैटर। |
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
चंडीगढ़। पिछले 24 घंटे से सोशल मीडिया पर एचएसएससी की क्लर्क भर्ती परीक्षा रद्द होने का वायरल हो रहा लैटर पूरी तरह से फर्जी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने साफ किया है कि क्लर्क भर्ती परीक्षा 21, 22 व 23 सितंबर को सही समय पर होगी। आयोग चेयरमैन ने इस वायरल लैटर को फर्जी करार देते हुए कहा है कि यह पूरी तरह से फेक है। भारत भूषण भारती के अनुसार परीक्षा स्थगित नहीं हुई है बल्कि सही समय पर होगी। तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर पिछले 24 घंटे से एक हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के फर्जी लैटर हैड पर टाईप किया गया पत्र वायरल हो रहा था जिसमें विज्ञापन संख्या 5/2019 कैटेगरी नंबर 1 क्लर्क पद के लिए 21, 22 और 23 सितंबर 2019 को आयोजित होने वाली परीक्षा को स्थगित किए जाने की बात कही थी लेकिन अब हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन ने साफ कर दिया है कि परीक्षा निर्धारित शैड्यूल के अनुसयार ही होगी। तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।


0 Comments