मिशन प्लास्टिक मुक्त हिसार शुरु: इधर-उधर न फैंकें प्लास्टिक बोतलें, अब कोलेक्शन केज में डालें


मिशन प्लास्टिक मुक्त हिसार शुरु : इधर-उधर न फैंकें प्लास्टिक बोतलें, अब कोलेक्शन केज में डालें 

हिसार बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व लघु सचिवाय्लय में लगे कोलेक्शन केज 
उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने आज यूज्ड प्लास्टिक बोतल का किया शुभारंभ

16 सितंबर 2019, 5:08 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। आमजन को प्लास्टिक की इस्तेमाल हो चुकी बोतलें इधर-उधर न फेंककर इन्हें कोलेक्शन केज में डालना चाहिए ताकि इन्हें पुनर्प्रयोग में लाने का प्रबंध किया जा सके। आमजन को इस संबंध में जागरूक होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। यह बात उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने आज ओजोन दिवस के अवसर पर लघु सचिवालय परिसर में यूज्ड प्लास्टिक बोतल कोलेक्शन केज का उद्घाटन करने उपरांत कही। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा लघु सचिवालय के अलावा आज जिला में रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर भी एक-एक कोलेक्शन केज लगवाए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि जल्द ही शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर इस प्रकार के 8-10 कोलेक्शन केज लगवाए जाएंगे। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने कहा कि इस प्रयास के माध्यम से लोगों द्वारा इस्तेमाल की गई बेकार प्लास्टिक बोतलों को इक_द्दा किया जाएगा ताकि इन्हें पुन: प्रयोग में लाया जा सके। इसके लिए जरूरी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि इधर-उधर फैंकी गई प्लास्टिक बोतलें पर्यावरण के लिए एक गंभीर खतरा व चुनौती है और हम सभी को इस दिशा में सोचना चाहिए तथा इनके प्रयोग व इन्हें फैंकने की प्रवृति पर रोक लगाने में सहयोग करना चाहिए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी राकेश भौसले ने बताया कि बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा प्रदूषण पर अंकुश लगाने की दिशा में अनेक गतिविधियां व प्रयास किए जा रहे हैं। इसी संबंध में स्कूली बच्चों को भी जागरूक किया जा रहा है। आज बाड्या ब्राह्मद्दणान के राजकीय कन्या वरिष्ठद्द माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को ओजोन डे पर पर्यावरण संरक्षण के संबंध में जागरूक करने के लिए वैज्ञानिक अपर्णेश कौशिक व टीम सदस्यों द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

Post a Comment

0 Comments