कृषि मंत्री कर गए थे 2 हफ्ते में सिंचाई पानी देने का वादा, अब बर्बाद हो गई नरमा, मूंग, बाजरा, ग्वार की फसलें
डीसी साहब ! सूखे ने बर्बाद कर हमारी फसलें, गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिलवाओ
नलवा एवं आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों के किसानों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप लगाई गिरदावारी करवाने की गुहार
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रणधीर सिंह पनिहार की अध्यक्षता में सौंपा ज्ञापन
16 सितंबर 201, 2:46 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
हिसार। नलवा एवं आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों के खेतों में इन दिनों सूखे का आलम है। सूखे की वजह से नरमा, मूंग, बाजरा, ग्वार की फसलें कुछ जगह तो पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं और कुछ जगह बर्बादी की कगार पर हैं। सिंचाई पानी की मांग के लिए ग्रामीण कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ से मिले थे। उस वक्त उन्होंने दो माह में सिंचाई पानी का बंदोबस्त किए जाने का वादा किया था लेकिन अब सिंचाई पानी के अभाव में फसलें दम तोड़ने लगी हैं। परेशान किसानों न आज जिला उपायुक्त अशोक कुमार मीणा से मुलाकात अपना दु:खड़ा रोयाा तथा ज्ञापन सौंप जल्द से जल्द गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा दिलाए जाने की गहार लगाई। डीसी मिलने आए किसानोें के इस प्रतिनिधि मंडल की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रणधीर सिंह पनिहार कर रहे थे। उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में किसानों ने कहा है कि नलवा एवं आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के अनेकों गांवों में सिंचाई पानी की घोर किल्लत है। सिंचाई पानी की कमी के कारण किसानों को भारी आर्थिक हानि से जूझना पड़ रहा है। टेलों पर पानी न पहुंच पाने के कारण क्षेत्र में ग्वार, मूंग, ग्वार, बाजरे की फसलें ज्यादातर क्षेत्रों में सूख गई हैं। सरकार ने किसानों को दो सप्ताह पानी देने का वादा तो कई बार किया, लेकिन हर बार वादे को पूरा करने की बजाय अधिकारी एवं वर्तमान सरकार किसानों के साथ वादाखिलाफी करती रही। नलवा एवं आदमपुर क्षेत्र में सूखे की वजह से बर्बाद फसलें जो सूख गई हैं उनकी सरकार तुरंत गिरदावरी करवारकर प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा राशी प्रदान करे। अगर किसानों के साथ इसी तरह से अन्याय होता रहा तो एक दिन ऐसा आएगा कि कोई भी किसान खेती करने लायक नहीं रहेगा। सरकार की किसान विरोधी नीतियों तथा सिंचाई पानी की घोर किल्लत के कारण किसानों के लिए कृषि लगातार घाटे में जा रहा है। उम्मीद है आप किसानों से की इस अहम मांग पर जल्द ध्यान देंगे। इस दौरान प्रताप सहारण, अजित बांडाहेड़ी, कुलदीप गोरछी, विनोद खिचड़, राजेन्द्र पूनिया, सुरेश सरपंच मात्रश्याम, जगदीश हिंदवान, पवन गंगवा, राजेन्द्र मलिक, इकबाल लुदास, विवेक शर्मा, अशोक राहड़, रामनिवास पातन, सुुंदरपाल सोनी, सुरेन्द्र बेदी, चांदीराम टोकस, रोहताश गावड़, सत्यवान शर्मा, रंगलाल बिश्नोई, महेन्द्र समेत अनेक किसान मौजूद रहे।
बोले, पूर्व सीएम भजनलाल के शसनकाल में चलता था 3-3 हफ्ते पानी
इस अवसर पर रणधीर पनिहार ने कहा कि क्षेत्र के किसान लंबे समय से सिंचाई पानी को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने नलवा के आंदोलनरत किसानों को महीने में दो सप्ताह पानी देने का वादा किया था, लेकिन भाजपा किसानों के साथ वादा खिलाफी की। पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भजनलाल के शासनकाल में यहां की नहरों में तीन-तीन सप्ताह पानी चलता था और किसानों के हितों के लिए कुलदीप बिश्नोई ने लंबा संघर्ष किया है।
हिसार। उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए हल्का नलवा के किसान। तस्वीर : हरियाणा मीडिया जंक्शन


0 Comments