हरियाणा सरकार की बड़ी राहत : पांच नहीं अब सात साल तक वैलिड माना जाएगा एचटेट प्रमाण पत्र
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की सिफारिश पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी मंजूरी
16 सितंबर 2019, 2:07 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
चंडीगढ़/हिसार। एक और जहां जनननायक जनता पार्टी ने चुनाव के बाद हरियाणा में सरकार बनने पर एचटेट खत्म करने का ऐलान किया है वहीं मौजूदा भाजपा सरकार ने अध्यापक बनने के सपने संजोए युवाओं को थोड़ी राहत प्रदान कर दी है। प्रदेश सरकार ने अब अध्यापक पात्रता टेस्ट (एचटेट) परीक्षा के प्रमाण-पत्र की वैधता अवधि को दो साल बढ़ा दिया है। हरियाणा में अब एचटेट प्रमाण-पत्र 7 वर्ष तक वैध रहेंगे। पहले यह वैधता केवल पांच वर्ष थी। बता दें कि वैधता बढ़ाने के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सरकार को सिफारिश भेजी थी जिसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंजूर कर लिया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में करीब 90 हजार युवाओं ने एचटेट की हुई है। 14,700 युवाओं के प्रमाण-पत्र की 5 साल की वैधता 31 मार्च 2019 को खत्म हो गई थी। 45,745 की वैधता अगले साल तक खत्म हो जाती। इसे लेकर एचटेट पास युवा हाईकोर्ट भी गए थे। अब सरकार ने सीटेट की तर्ज पर एचटेट प्रमाण पत्र की वैधता 7 साल कर दी है।


0 Comments