हरियाणा बोर्ड में भी अब होंगे आनलाईन तबादले
मीडिया जंक्शन न्यूज
Jun 21, 2019, 11:00 AMभिवानी।वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2016 में शिक्षा विभाग में ऑनलाईन स्थानांतरण प्रक्रिया के सफलापूर्वक लागू होने पर उसी तर्ज पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी में कार्यरत 29 अधीक्षकों के स्थानांतरण कम्प्यूटरकृत रैण्डम प्रणाली के आधार पर किए गए। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव ने बताया कि प्रारम्भिक तौर पर बोर्ड में कार्यरत अधीक्षकों में से जो अधीक्षक एक ही शाखा में तीन वर्ष से अधिक समय से कार्यरत है, उनका स्थानांतरण कम्प्यूटरकृत रैण्डम प्रणाली के अंतर्गत किया गया है। इसी प्रकार अन्य कर्मचारियों का स्थानांतरण भी इसी प्रणाली के आधार पर किया जायेगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड के स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत विभिन्न नीतियों व योजनाओं का क्रियांवयन व्यापक स्तर कम्प्यूट्रीकृत करके सफलतापूर्वक किया जा रहा है। इसके चलते बोर्ड की कार्यप्रणाली को पूर्णतया निष्पक्ष, सशक्त व पारदर्शी बनाने की दिशा में गम्भीरतापूर्वक प्रयास किए जा रहे हैं।बोर्ड अध्यक्ष एवं सचिव ने आगे कहा कि हरियाणा सरकार की शैक्षिक नीतियों पर चलते हुए शिक्षा बोर्ड की गरिमा व पवित्रता में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि ऑनलाईन स्थानांतरण प्रणाली आमजन व कर्मचारी हित में है, इसलिए कर्मचारियों/अधिकारियों से यह अपेक्षा है कि वे अपनी ड्यूटी का पूर्ण ईमानदारी व कत्र्तव्यनिष्ठा से निर्वहण करेंगे।


0 Comments